{"_id":"609ab4d18ebc3e8d915ab6f0","slug":"crime-kannauj-news-knp627877487","type":"story","status":"publish","title_hn":"फसल चराने का विरोध करने पर जानलेवा हमला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
फसल चराने का विरोध करने पर जानलेवा हमला
विज्ञापन
तालग्राम। थाना क्षेत्र के टीका नगला में मवेशियों से मक्का की फसल चराने का विरोध करने पर किसान पर जानलेवा हमला कर घायल कर दिया गया। पुलिस ने सीएचसी में भर्ती कराया है। इस मामले में सात लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की गई है।
टीका नगला निवासी संजय कुमार राजपूत ने बताया कि गांव के रामू यादव, शाहरुख खां अपने मवेशियों से मंगलवार को मक्का की फसल चराकर नष्ट कर रहे थे। खेत पर पहुंचकर फसल के नुकसान का विरोध किया। इस पर दोनों ने परिवार के आशीष, सर्वेश, भुवनेश, सौरभ, पवन कुमार को बुला लिया। इन्होंने गाली गलौज करते हुए लाठी डंडों से मारपीट कर घायल कर दिया।
मारपीट के दौरान सोने की जंजीर तोड़ ली। शोर सुनकर खेतों पर काम कर रहे लोग बचाने दौड़ पड़े। इस पर आरोपी जान से मारने की धमकी देकर भाग गए। वहीं पुलिस का कहना है कि तहरीर के आधार पर रिपोर्ट दर्ज कर जांच की जा रही है।