{"_id":"5f25af2b8ebc3e63c45c2c86","slug":"crime-kannauj-news-knp574566660","type":"story","status":"publish","title_hn":"बाड़ में करंट से किशोर की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बाड़ में करंट से किशोर की मौत
विज्ञापन
किशोर का शव मिलने पर खेत में लगी भीड़।
- फोटो : KANNAUJ
तिर्वा। अन्ना जानवरों से फसल को बचाने के लिए खेत की बाड़ में दौड़ाए गए करंट की चपेट में आकर हीरापुर्वा गांव में शुक्रवार शाम एक किशोर की मौत हो गई। सुबह परिजनों को शव खेत में पड़ा मिला। पिता की तहरीर पर पुलिस ने दो किसान भाइयों पर मुकदमा दर्ज कर एक को गिरफ्तार कर लिया है।
ठठिया थाना क्षेत्र के हीरापुर्वा गांव निवासी किसान पृथ्वीराज ने खेत में मक्का की फसल की बुआई की है। अन्ना मवेशियों से फसल बचाने के लिए उसने भाई राणा के साथ खेत के चारों ओर कंटीले तारों की बाड़ लगाई थी। दोनों भाइयों ने बाड़ में नलकूप से करंट दौड़ा रखा था। करंट के चपेट में आकर अक्सर अन्ना मवेशियों की मौत हो जाती थी।
शुक्रवार शाम करीब छह बजे गांव के किसान हरिश्चंद्र का बेटा आलोक (17) अपने खेत में घुसे अन्ना मवेशी भगाने गया था। घर लौटते समय बाड़ में दौड़ रहे करंट की चपेट में आकर उसकी मौत हो गई। रात 10 बजे तक घर न पहुंचने पर परिजनों ने आलोक की तलाश की लेकिन उसका पता नहीं चला। सुबह परिजन फिर आलोक की तलाश में निकले।
विज्ञापन
खेत में उसका शव पड़ा मिला। थाना प्रभारी राजकुमार सिंह ने बताया कि हरिश्चंद्र की तहरीर पर पृथ्वीराज और राणा के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। आरोपी पृथ्वीराज को गिरफ्तार कर लिया गया है।