फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kannauj News ›   crime

डकैत कुंवरपाल बंजारा गिरफ्तार

Mon, 27 Jul 2020 12:03 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Mon, 27 Jul 2020 12:03 AM IST
विज्ञापन
crime
डकैत कुंवरपाल बंजारा की गिरफ्तारी के बाद खुलासा करते एसपी अमरेंद्र प्रसाद सिंह साथ में हैं ठठिय? - फोटो : KANNAUJ
कन्नौज/तिर्वा। रीवा किले के म्यूजियम के चौकीदार की हत्या कर 50 करोड़ की डकैती डालने वाले कुंवरपाल बंजारा को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। उसके पास से 700 ग्राम नशीला पदार्थ और एक तमंचा बरामद किया गया। प्रदेश के अलावा राजस्थान, पंजाब और मध्य प्रदेश में 27 मुकदमों में आरोपी मोस्टवांटेड बंजारा दो साल से फरार चल रहा था।
विज्ञापन

एसपी अमरेंद्र प्रसाद सिंह ने बताया कि कानपुर में बिकरू कांड के बाद मोस्टवांटेड बदमाशों को पकड़ने के लिए अभियान चलाया जा रहा है। इसी के तहत शनिवार रात ठठिया थाना प्रभारी राजकुमार सिंह ने रामनगर गांव से डकैत कुंवर पाल बंजार पुत्र नरपत के घर छापा मारा। उसे 700 ग्राम नशीला पदार्थ और एक तमंचा के साथ दबोचा गया।
विज्ञापन

एसपी ने बताया कि कुंवर पाल ने 40 साथियों के साथ 16 अक्तूबर 2012 को मध्य प्रदेश के रीवा किले के म्यूजियम में चौकीदार कमला प्रसाद की हत्या कर 15 चौकीदारों को बंधक बना लिया था। कुंवर पाल शाही बाघेला म्यूजियम से 50 करोड़ माल लूट ले गया था। तत्कालीन एसपी हरिश चंद्र ने उसे 22 सितंबर 2017 को गिरफ्तार कर सोने की मूर्तियां, ब्रिटिश काल की पेन पिस्टल, तलवारें, हाथ मार बंदूक, शाही खंजर और जेवरात समेत 20 करोड़ का माल बरामद कर जेल भेजा था। 2018 में उसे जमानत मिल गई लेकिन इसके बाद कोर्ट में हाजिर नहीं हुआ। पुलिस उसे तलाश कर रही थी। एसपी ने बताया कि कुंवर पाल को जेल भेज दिया गया है। उसके भाई चिन्ना बंजारा, सुनील स्वीपर, बल्ला मनोज उर्फ तुलसी, शुभम स्वीपर, संजय, फहीम खां, काजू और ताजुद्दीन की तलाश की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

वीडियो बन रहा है इनकांउटर मत करना
कन्नौज। शातिर बदमाश कुंवर बंजारा नशीले पदार्थ की तस्करी करने लगा था। पुलिस से बचने के लिए उसने घर के बाहर से अंदर तक 17 सीसीटीवी कैमरे लगा रहे हैं। रात करीब एक बजे पुलिस ने उसके घर पर दबिश दी। पुलिस की गिरफ्त में वह चिल्लाने लगा, इनकाउंटर मत करना वीडियो बन रहा है। उसके घर में कैमरे लगे हैं।
जिले में बंजारा ने इन वारदात को दिया अंजाम
-17 फरवरी 2017 को अन्नूपर्णा मंदिर तिर्वा में चोरी : बंजारा ने फहीम व राजा के साथ मूर्तियों के आभूषण, दानपात्र से नगदी और इलेक्ट्रानिक उपकरण लूटे थे।

-28 फरवरी 2017 को विधईपुर्वा में डकैती: बंजारा गिरोह ने तिर्वा कोतवाली क्षेत्र के विधईपुर्वा में बरजोर सिंह के घर लाखों के आभूषण व नगदी लूटी थी।
-26 नवंबर 2016 को नजरापुर में चोरी : गिरोह ने तिर्वा कोतवाली क्षेत्र के नजरापुर बृजेंद्र सिंह के घर और निखिल वर्मा की दुकान के ताले तोड़ लाखों का सामान चोरी किया था।
-05 फरवरी 2016 को दौलेश्वर धाम में चोरी : डकैत बंजारा ने तिर्वा प्राचीन दौलेश्वर धाम मंदिर परिसर की दुकानों से हजारों का सामान चोरी किया था।
-25 जनवरी 2015 को सतौरा में चोरी: बंजारा ने गिरोह के साथ सतौरा गांव निवासी जलील खां के घर के ताले तोड़ कर लाखों के आभूषण व नगदी चोरी की थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed