{"_id":"5eb6db498ebc3e90846659c7","slug":"crime-kannauj-news-knp559315818","type":"story","status":"publish","title_hn":"प्रधान ने भाई के साथ घर में घुसकर की महिला से छेड़छाड़","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
प्रधान ने भाई के साथ घर में घुसकर की महिला से छेड़छाड़
विज्ञापन
छिबरामऊ। सराय गूजरमल नई बस्ती के प्रधान ने अपने भाई के साथ एक घर में घुसकर युवक के साथ मारपीट की है। युवक को बचाने आई उसकी पत्नी के साथ छेड़छाड़ कर दी। पुलिस ने पति की तहरीर पर प्रधान सहित तीन लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है।
इलाके के एक गांव निवासी युवक ने बताया कि शुक्रवार की रात दस बजे वह घर पर था। प्रधान रवी पुत्र रामदास, उसके भाई दीपक, सानू पुत्र सतीश तमंचे लेकर उसके घर आए। इन्होंने घर की लाइट बंद कर मारपीट शुरू कर दी। बचाने आईं पत्नी को भी पीट दिया। अभद्रता करते हुए छेड़छाड़ की।
आरोपी हम दोनों को घसीटकर बाहर लाए। जान से मारने की धमकी देते हुए चले गए। पीड़ित की तहरीर पर प्रधान सहित सभी लोगों के खिलाफ संगीन धाराओं में मुकदमा पंजीकृत किया गया है। वहीं प्रधान ने बताया कि आरोप निराधार हैं।
विज्ञापन
इन लोगों ने आठ मई की दोपहर सफाई कर्मचारी के साथ जाति सूचक गालियां देते हुए मारपीट की थी। इसकी शिकायत पुलिस से की गई है। यह लोग अपने बचाव के लिए बेबुनियाद आरोप लगा रहे हैं। वहीं सीओ शिव कुमार थापा ने बताया कि रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है।