फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kannauj News ›   crime

फोटो 15- कोतवाली में मौजूद परिजन और पड़ोसी

Mon, 17 Feb 2020 10:09 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Mon, 17 Feb 2020 10:09 PM IST
विज्ञापन
crime
कन्नौज। शहर के गौरीशंकर मंदिर में बिजली आपूर्ति के लिए रखे गए ट्रांसफार्मर के पोल में करंट आ गया। इसकी चपेट में आने से प्लंबर नरेंद्र कुमार (26) की मौत हो गई। परिजनों ने बिजली विभाग के अधिकारियों पर लापरवाही का आरोप लगाते हुए आर्थिक सहायता की मांग की है।
विज्ञापन

शहर के आलमगीरगंज गौरीशंकर मंदिर रोड निवासी नरेंद्र कुमार (26) प्लंबर का काम करता था। रविवार रात करीब नौ बजे वह किसी काम से जा रहा था। रास्ते में रखे ट्रांसफार्मर के पोल में करंट आ रहा था। पोल के संपर्क में आने से नरेंद्र कुमार करंट की चपेट में आ गए। इससे मौत हो गई। हादसे से परिवार में कोहराम मच गया। नरेंद्र की पत्नी शीला देवी ने बिजली विभाग के अधिकारियों पर लापरवाही का आरोप लगाया है। सोमवार को कोतवाली पहुंचे परिजनों ने आर्थिक सहायता की मांग की।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed