{"_id":"5d4722258ebc3e6cbc33a7b6","slug":"crime-kannauj-news-knp5057069162","type":"story","status":"publish","title_hn":"घर और दुकान से चोर जेवर और नगदी ले गए","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
घर और दुकान से चोर जेवर और नगदी ले गए
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
तेराजाकेट/तिर्वा (कन्नौज)। दो जगह चोरों ने शनिवार की रात हाथ साफ किया। गुरसहायगंज कोतवाली क्षेत्र के ग्राम विशंभरपुर में एक विधवा के घर से नगदी व जेवर उठा ले गए। वहीं, तिर्वा कस्बे के गांधी चौराहे के पास खैरनगर रोड पर एक मिठाई की दुकान से नगदी समेत हजारों का सामान चोरी कर ले गए।
गुरसहायगंज कोतवाली क्षेत्र के ग्राम विशंभरपुर निवासी अशोक कुमार वर्मा (पप्पू) की विधवा तारा देवी शनिवार की रात बच्चों के साथ छत पर सो रही थी। रात में किसी समय चोर घर में घुसे और दो बक्से व एक अटैची उठा ले गए। रात में तकरीबन तीन बजे विधवा की नींद खुली तो दरवाजा खुला देख शोर मचाया। शोर सुनकर परिवार के लोग पहुंचे तो देखा कि बक्से व अटैची गायब है। वारदात की सूचना रात में ही पुलिस को दी गई। खोजबीन के दौरान पास के खेत में बक्सा व अटैची ताला टूटा हुआ मिला, उसमें रखे गहने व नगदी गायब थी। सरायप्रयाग चौकी इंचार्ज जमाल खां पुलिस बल के साथ पहुंचे और छानबीन शुरु कर दी।
उधर, तिर्वा कस्बे के गांधी चौराहे के पास खैरनगर रोड पर कस्बा निवासी दीपक की मिठाई की दुकान में चोरों ने चोरी की। दीपक रोजाना की तरह शनिवार की शाम को दुकान बंद कर घर चले गए। रात में चोर दुकान में घुसकर काउंटर तोड़कर नगदी व सामान आदि उठा ले गए। पीड़ित दुकानदार सुबह दुकान खोलने पहुंचा, तब घटना की जानकारी हुई। दुकानदार के सूचना देने पर पहुंची यूपी 100 पुलिस ने घटना की जानकारी ली। पीड़ित ने पुलिस को तहरीर दी। कोतवाल टीपी वर्मा ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है। जल्द ही घटना की खुलासा कर लिया जाएगा।