{"_id":"600db64f8ebc3e32ef0e9dab","slug":"crime-kannauj-news-kannauj-news-knp6079658171","type":"story","status":"publish","title_hn":"चारपाई पर सो रहे युवक पर कुल्हाड़ी से हमला, गंभीर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
चारपाई पर सो रहे युवक पर कुल्हाड़ी से हमला, गंभीर
विज्ञापन
वारदात के बाद बिलखती बहन।
- फोटो : CHIBRAMAU
सिकंदरपुर। क्षेत्र के कसिया नंदपुर में पड़ोसियों ने चारपाई पर सो रहे युवक पर कुल्हाड़ी से हमला कर दिया। शोरगुल सुनकर पहुंचे परिवार के लोगों को हमलावर भाग निकले। गंभीर हालत में घायल को सौ शय्या अस्पताल से कानपुर रेफर कर दिया गया। परिजनों ने कानपुर के एक नर्सिंग होम में भर्ती कराया। परिजनों ने पड़ोसियों पर वारदात को अंजाम देने की बात कही है।
ग्राम कसिया नंदपुर निवासी सत्येंद्र कुमार पुत्र बालिस्टर सिंह घर पर सो रहा था। रात को साढ़े 12 बजे कुछ लोग उसके मकान में धारदार हथियारों के साथ घुस गए। एक कमरे में चारपाई पर सो रहे सत्येंद्र पर कुल्हाड़ी से हमला कर दिया। इससे वह गंभीर रूप से घायल हो गए। चीखें सुनकर जब सत्येंद्र के पिता बालिस्टर सिंह व बहन माया मौके पर पहुंचे, तब तक हमलावर भाग चुके थे। मामले की जानकारी मिलते ही कोतवाल विनोद कुमार मिश्रा पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। कोतवाल विनोद कुमार मिश्रा ने बताया कि घायल के परिजनों ने पड़ोसियों पर वारदात को अंजाम देने की बात कही है, लेकिन अभी तक तहरीर न मिलने पर रिपोर्ट दर्ज नहीं की जा सकी है।
सत्येंद्र की बहन माया ने बताया कि गांव के ही एक युवक से 15 दिन पहले विवाद हुआ था। वहीं पुलिस की प्राथमिक जांच में सामने आया कि घायल के परिवार की एक महिला का पड़ोसी युवक से प्रेम-प्रसंग चलता है। इसका सतेंद्र ने विरोध किया था। कोतवाल विनोद मिश्रा ने बताया कि इस कारण भी वारदात को अंजाम देने की आशंका जताई जा रही है।