फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kannauj News ›   crime,kannauj,kannauj news,up news,vyapari

मंडी निरीक्षक ने पकड़ी कर चोरी और व्यापारियों ने फाड़ दी रिपोर्ट

Sun, 10 Jul 2022 11:30 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sun, 10 Jul 2022 11:30 PM IST
विज्ञापन
crime,kannauj,kannauj news,up news,vyapari
छिबरामऊ। बिल्टी से ज्यादा माल लादकर जा रही व्यापारी की ट्रैक्टर-ट्राली को छिबरामऊ के मंडी निरीक्षक ने पकड़ लिया। 63 क्विंटल की जगह 90 क्विंटल माल लदा होने की जानकारी पर मंडी निरीक्षक कार्रवाई के लिए रिपोर्ट बनाने लगे। इसकी जानकारी पर बड़ी संख्या में व्यापारी मौके पर पहुंच गए। मंडी निरीक्षक का आरोप है कि व्यापारियों ने रिपोर्ट फाड़ कर फेंक दी। मंडी निरीक्षक ने पूरी घटना की जानकारी एसडीएम को दी है।
विज्ञापन

छिबरामऊ में मंडी निरीक्षक के पद पर श्रवण सिंह परमार तैनात हैं। श्रवण सिंह के मुताबिक पिछले कई दिनों से उन्हें यह जानकारी मिल रही थी कि बिल्टी और सिक्स आर में दर्ज ब्योरे से अधिक वजन का माल मंडी से व्यापारी ट्रैक्टर ट्राली पर लादकर निकाल रहे हैं।
विज्ञापन

रविवार शाम वे इसकी जांच के लिए मंडी गेट पर खड़े हो गए। इसी दौरान उधर से निकली मूंगफली लदी ट्रैक्टर-ट्राली को उन्होंने रोक लिया। अभिलेख जांचने के बाद ट्रॉली में लदे माल का वजन कराया। निरीक्षक का कहना है कि 63 क्विंटल का सिक्स आर था, जबकि वजन कराने पर ट्राली में 90 क्विंटल मूंगफली लदी मिली। यह सीधे-सीधे कर चोरी का मामला बन रहा था। इस पर रिपोर्ट तैयार करने लगे और ट्रैक्टर-ट्राली को भी वहीं रुकवा लिया। इसका पता चलने पर मंडी के व्यापारी मौके पर पहुंच गए। आरोप है कि बनाई गई रिपोर्ट को व्यापारियों ने फाड़ कर फेंक दिया। श्रवण सिंह ने घटना की जानकारी एसडीएम अशोक कुमार को दी है। मंडी निरीक्षक ने बताया कि एसडीएम ने उनसे सुबह रिपोर्ट देने को कहा है। इसके बाद आगे की कार्रवाई होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed