{"_id":"63407491281cd94bbe5dd5f7","slug":"crime-kannauj-kannauj-news-up-news-kannauj-news-knp722097284","type":"story","status":"publish","title_hn":"बदमाशों ने ट्रक चालक को पीटकर डीजल लूटा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बदमाशों ने ट्रक चालक को पीटकर डीजल लूटा
विज्ञापन
कन्नौज। जीटी रोड पर ट्रक को घेरकर कार सवार बदमाशों ने चालक को तमंचे की बट से घायल कर दिया। इसके बाद ट्रक से 50 लीटर डीजल लूटकर बदमाश भाग गए। पुलिस ने बदमाशों की तलाश में छानबीन शुरू की है।
एटा जनपद के थाना पुरव मल्लावन निवासी वीरेंद्र कुमार ट्रक चालक हैं। शुक्रवार सुबह करीब चार बजे वे दिल्ली ट्रक लेकर जा रहे थे। इस दौरान मकरंदनगर में जीटी रोड पर एक पेट्रोल पंप के सामने कार सवार बदमाशों ने से घेर लिया। बदमाशों ने उसके सिर पर तमंचे की बटों से हमला कर घायल कर दिया। इसके बाद ट्रक से 50 लीटर डीजल लूट लिया।
इस दौरान जब साइकिल से सब्जी बिक्री करने जा रहे किसानों ने शोर मचाया, तो बदमाश भाग निकले। सूचना पर पहुंची डायल 112 पुलिस टीम ने घायल चालक वीरेंद्र कुमार को जिला अस्पताल में भर्ती कराया। कोतवाली प्रभारी आलोक कुमार दुबे ने बताया कि बदमाशों की तलाश में छानबीन की जा रही है। जल्द बदमाशों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।