{"_id":"62d84e17bd1d2a4eee6da384","slug":"crime-kannauj-kannauj-news-up-news-kannauj-news-knp708616815","type":"story","status":"publish","title_hn":"कन्नौज : भाई के नाम फेसबुक आईडी पर पोस्ट की युवती की फोटो","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कन्नौज : भाई के नाम फेसबुक आईडी पर पोस्ट की युवती की फोटो
विज्ञापन
कन्नौज। शहर के युवकों ने लखनऊ में रहने वाली युवती के भाई के नाम की फर्जी फेसबुक आईडी बना ली। इसके बाद अश्लील शब्द लिखकर युवती की फोटो पोस्ट कर दी। युवती ने विरोध किया तो युवकों ने उसे धमकाया। पीड़िता ने कोतवाली में चार युवकों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है।
लखनऊ में रहने वाली युवती ने बुधवार को कचहरी टोला निवासी किशन राजपूत, अरविंद राजपूत उर्फ सोल्जर, रॉबिन गुप्ता और सौरभ राजपूत के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है। इनमें बताया कि सौरभ एक डॉक्टर के यहां काम करता है। इसमें बताया कि उसके चचेरे भाई कचहरी टोला में रहते हैं। वह कई सालों से लखनऊ में रहती है।
आरोपियों के उसके चचेरे भाई के नाम की फर्जी फेसबुक आईडी बनाकर उसकी फोटो अश्लील शब्द लिखकर पोस्ट की है। इससे उसकी बदनामी हो रही है। सीओ शिव प्रताप सिंह ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है। आरोपियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी।