{"_id":"62c5da7e83d50d634d6f9d01","slug":"crime-kannauj-kannauj-news-up-news-hariyana-kannauj-news-knp7062116154","type":"story","status":"publish","title_hn":"वेतन न मिलने पर हरियाणा से ले आए मालिक का हाइड्रा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
वेतन न मिलने पर हरियाणा से ले आए मालिक का हाइड्रा
विज्ञापन
सौरिख। नौकरी करने हरियाणा गए युवकों को जब वेतन नहीं मिला तो नाराज होकर मालिक का हाइड्रा ही लेकर चल दिए। एक्सप्रेसवे के रास्ते घर जा रहे युवकों को संदेह के आधार पर यूपीडा कर्मियों ने पकड़ लिया और पूछताछ की। बाद में मौके पर पहुंची हरियाणा पुलिस को हाइड्रा सौंप दिया गया।
अयोध्या के थाना हैदरगंज के एक मोहल्ला निवासी युवक दो-दो साथियों के साथ हरियाणा के फरीदाबाद के फतेहपुर चदौला में प्राइवेट नौकरी करने गए थे। वहां ये लोग मोहित नाम के युवक का हाइड्रा चलाने लगे। युवकों के मुताबिक हाइड्रा चलाने के 24 हजार रुपये मोहित पर हो गए थे। कई बार मांगने पर भी वेतन नहीं दिया। इसलिए हाइड्रा लेकर आगरा-लखनऊ एक्सप्रेसवे से घर जा रहे थे। सौरिख कट के पास पता चला कि उसके साथ काम करने वाले अन्य लोगों को हाइड्रा मालिक पीटकर पूरे मामले की जानकारी कर रहा है। इस पर वे लोग वापस जाने की कोशिश करने लगे। इस पर यूपीडा के सुरक्षा अधिकारी मनोहर सिंह ने पूछताछ की।
इन लोगों को यूूपीडा के कार्यालय ले जाकर हाइड्रा मालिक को पूरी घटना बताई। कई घंटे बाद हरियाणा पुलिस के साथ मलिक भी मौके पर पहुंचा। युवकों और हाइड्रा को मालिक के हवाले कर दिया गया, लेकिन युवकों ने साथ जाने से इनकार कर दिया।
विज्ञापन
सुरक्षा अधिकारी ने बताया कि पूरे मामले की जानकारी कंट्रोल रूम को दी गई है और अभिलेखों में ब्योरा दर्ज है। इस संबंध में प्रभारी निरीक्षक मदन गोपाल गुप्ता ने बताया कि सुरक्षा अधिकारी ने कोई जानकारी नहीं दी है।