फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kannauj News ›   crime,kannauj,kannauj news,piyush jain

कन्नौज : पीयूष जैन के घर से मिले 19 करोड़ रुपये एसबीआई को सुपुर्द, सोना डीआरआई दिल्ली के कब्जे में

Wed, 29 Dec 2021 06:03 AM IST
कानपुर ब्यूरो अमर उजाला नेटवर्क, कन्नौज
अमर उजाला नेटवर्क, कन्नौज Published by: कानपुर ब्यूरो Updated Wed, 29 Dec 2021 06:03 AM IST
सार

मंगलवार को कड़ी सुरक्षा के बीच एसबीआई की टीम इन रुपयों को पांच बक्सों में भरकर स्थानीय शाखा ले गई। वहीं घर में मिला 23 किलो सोना और 600 किलो चंदन तेल को राजस्व खुफिया निदेशालय दिल्ली (डीआरआई) ने कब्जे में ले लिया है।

विज्ञापन
crime,kannauj,kannauj news,piyush jain
कन्नौज में रुपयों से भरा बक्सा ले जाता कर्मचारी और श्रमिक... - फोटो : amar ujala

विस्तार

इत्र एवं कंपाउंड कारोबारी पीयूष जैन के घर से बरामद हुए 19 करोड़ रुपये भारतीय स्टेट बैंक (एसबीआई) को सौंप दिए गए। मंगलवार को कड़ी सुरक्षा के बीच एसबीआई की टीम इन रुपयों को पांच बक्सों में भरकर स्थानीय शाखा ले गई। वहीं घर में मिला 23 किलो सोना और 600 किलो चंदन तेल को राजस्व खुफिया निदेशालय दिल्ली (डीआरआई) ने कब्जे में ले लिया है। कारोबारी के घर पांचवें दिन भी जीएसटी इंटेलिजेंस महानिदेशालय (डीजीजीआई) की छानबीन जारी है।

विज्ञापन


शहर के छिपट्टी मोहल्ला निवासी इत्र एवं कंपाउंड कारोबारी पीयूष जैन के घर 23 दिसंबर से डीजीजीआई अहमदाबाद की टीम छानबीन कर रही है। पांचवें दिन मंगलवार को घर से बरामद हुए करीब 19 करोड़ रुपये लेने एसबीआई टीम पहुंची। पांच बक्सों में रुपयों को भरकर कड़ी सुरक्षा के बीच स्थानीय शाखा पहुंचाया गया। इस दौरान भारी भीड़भाड़ रही। पुलिस को कैश वैन निकालने में काफी मशक्कत का सामना करना पड़ा।
विज्ञापन


वहीं घर से बरामद 23 किलो सोना और 600 किलो संदल आयल (इसकी कीमत छह करोड़) को कब्जे में लेकर डीआरआई की टीम ने छानबीन शुरू की है। सोना आस्ट्रेलिया समेत कई अन्य देशों का बताया जा रहा है। फिलहाल पीयूष जैन के मकान में डीजीजीआई और डीआरआई की टीम संयुक्त रूप से छानबीन कर रही है। कब तक छानबीन प्रक्रिया चलेगी अधिकारियों ने यह स्पष्ट नहीं किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


सुरक्षित नोट पहुंचाने का एसबीआई ने किया ट्रायल
कारोबारी पीयूष जैन के घर से शाखा तक सुरक्षित नोट पहुंचाने का एसबीआई की टीम ने पहले ट्रायल किया। इसके बाद कड़ी सुरक्षा के बीच करीब 24 मिनट में पीयूष जैन के घर से सरायमीरा एसबीआई शाखा तक रुपयों को ले जाया गया।

रुपये देखने के लिए उमड़ी भीड़, छतों से बनाया वीडियो
कन्नौज। कारोबारी पीयूष जैन के घर से निकल रहे खजाने को देखने के लिए स्थानीय लोगों की भारी भीड़ उमड़ पड़ी। इससे बैंक अधिकारियों को बड़ी संख्या में पुलिस बल मंगाना पड़ा। इस दौरान

पड़ोसियों ने अपनी छतों से वीडियो भी बनाए।

बक्सों का भारी वजन उठाने में लगे छह कर्मचारी
बक्सों में भरे रुपयों का वजन अधिक था। इससे एक बक्से को उठाने के लिए छह कर्मचारी लगाए गए। कड़ी मेहनत कर संकरी गली से होते हुए कर्मचारियों व श्रमिकों ने कैश वैन के अंदर बक्सों को रखवाया। इसके बाद बैंक में भी छह लोगों ने ही बक्सों को उतारा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed