{"_id":"62a239762e0b631cd6706033","slug":"crime-kannauj-kannauj-news-kannauj-news-knp7015269195","type":"story","status":"publish","title_hn":"मायके फोन करने से नाराज पति ने पत्नी को बंधक बनाकर पीटा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मायके फोन करने से नाराज पति ने पत्नी को बंधक बनाकर पीटा
विज्ञापन
सौरिख। मायके में फोन करने से नाराज पति ने पत्नी को बंधक बनाकर अन्य परिजनों के साथ पीट दिया। बेहोशी की हालत में पत्नी को अस्पताल में भर्ती कराया गया। सूचना पर मायके वालों के पहुंचते ही ससुराल वाले घर छोड़कर भाग गए। घटना को लेकर पति समेत चार लोगों के खिलाफ तहरीर दी गई है। पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर ली है।
औरैया के एरवाकटरा थाना क्षेत्र के फैजुल्लापुर गांव निवासी नीतू शाक्य की शादी आठ साल पहले थाना क्षेत्र के जसमेड़ी गांव निवासी सर्वेश शाक्य के साथ हुई थी। इसी दौरान नीतू ने बेटी जानवी व बेटे हंस को जन्म दिया। नीतू का आरोप है पिछले दो सालों से पति, जेठ गुरबख्श, उदयवीर, जेठानी पुष्पा देवी आए दिन बेवजह पीटती हैं।
नीतू का आरोप है कि बुधवार शाम को वह मायके में मां से फोन पर बात कर रही थी। इससे पति नाराज हो गया। पति ने परिजनों के साथ मिलकर उसे दोनों बच्चों समेत कमरे में बंद कर दिया। बेल्टों से पिटाई कर बेेहोश कर दिया। आरोप है कि होश में आने पर दोबारा उसकी पिटाई की गई। हालत बिगड़ने पर परिजन उसे एक प्राइवेट अस्पताल में भर्ती कराने ले गए। घटना की जानकारी पर पहुंचे मायके वालों को देखकर ससुरालीजन भाग गए। नीतू की तहरीर पर पुलिस ने पति समेत सात लोगों के विरुद्ध रिपोर्ट दर्ज की है।