फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kannauj News ›   crime,kannauj,kannauj news

चाट विक्रेता की पीट पीटकर हत्या

Tue, 07 Jun 2022 11:36 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Tue, 07 Jun 2022 11:36 PM IST
विज्ञापन
crime,kannauj,kannauj news
घर में रोते बिलखते परिजन। संवाद - फोटो : KANNAUJ
गुरसहायगंज। कस्बे के रामकृष्ण नगर में जुआ खेलते समय हुए विवाद के बाद दोस्तों ने लात-घूसों से पीट-पीटकर चाट विक्रेता की हत्या कर दी। मौके पर पहुंचे परिजन विक्रेता को सीएचसी लेकर पहुंचे, यहां चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने दो लोगों को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू की है।
विज्ञापन

रामकृष्ण नगर निवासी रंजीत गुप्ता (28) जीटी रोड पर राम मंदिर के पास चाट की ठेली लगाता था। मंगलवार सुबह करीब नौ बजे उसके चार दोस्त घर के बाहर पहुंचे। एक दोस्त घर के अंदर से रंजीत को बाहर ले आया। कुछ देर बात करने के बाद रंजीत घर में रखे 80 हजार रुपये लेकर दोस्तों के साथ चला आया। सभी दोस्त घर से करीब 100 मीटर की दूर खेत में जुआ खेलने लगे। थोड़ी देर बाद चार अन्य दोस्त भी आ गए और साथ में जुआ खेलने लगे।
विज्ञापन

दोपहर करीब ढाई बजे रंजीत गुप्ता का दोस्तों से विवाद हो गया। इसके बाद दोस्तों ने उसे लात-घूसों से पीटना शुरू कर दिया। इसके बाद सब भाग गए। खेत में रंजीत के पड़े होने की जानकारी मिलते ही पिता नरेश, भाई अजय और बहन जयंती गुप्ता उसे लेकर सीएचसी पहुंचे। यहां चिकित्सकों ने रंजीत को मृत घोषित कर दिया। सीओ शिव प्रताप सिंह ने बताया कि जुआ खेलने के दौरान दोस्तों से रंजीत का विवाद हुआ और मारपीट हुई थी। इस दौरान उसकी मौत हो गई। शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। परिजनों ने अभी तहरीर नहीं दी है। दो लोगों को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

बेरहमी से बरसाते रहे लात-घूसे, किसानों ने बयां किया मंजर
हार-जीत के दांव को लेकर रंजीत से दोस्तों का विवाद हो गया। कई दोस्त शराब के नशे में थे। एक राय होकर दोस्तों ने रंजीत पर लात-घूसे बरसाने शुरू कर दिए। खेत में काम कर रहे कुछ किसानों और नलकूप ऑपरेटर ने पुलिस अधिकारियों को घटना की जानकारी दी। किसानों ने बताया कि मरणासन्न होने के बाद भी युवक उसे मारते रहे।
वहीं हत्या की जानकारी मिलते ही कोतवाली प्रभारी राजकुमार सिंह पहुंच गए। आनन-फानन शव को सील कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। इससे परिजन भड़क गए और कोतवाली पहुंच कर हंगामा किया। किसी तरह पुलिस कर्मियों ने परिजनों को शांत कराया।
मृतक की जेब से गायब मिले रुपये
सीएचसी में जब पुलिसकर्मियों ने रंजीत के जेब देखे तो कुछ नहीं मिला। वहीं मौजूद जयंती ने बताया कि घर से निकलते समय भाई 80 हजार रुपये साथ ले गया था। हमलावरों ने रुपये छीनकर भाई की हत्या कर दी।

जुए की लत में उजड़ी दुनिया
रंजीत जुआ खेलने का लती था। करीब 10 दिन पूर्व रंजीत के खिलाफ उसकी पत्नी ने मारपीट करने का पुलिस को प्रार्थनापत्र दिया। इसके बाद पत्नी बच्चों के साथ मायके चली गई थी। परिजनों ने फोन कर पत्नी को रंजीत की मौत की सूचना दी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed