{"_id":"627c0b3bfef58f645243a62a","slug":"crime-kannauj-kannauj-news-kannauj-news-knp6962661128","type":"story","status":"publish","title_hn":"सांड़ ने हमला कर वृद्ध किसान को मार डाला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सांड़ ने हमला कर वृद्ध किसान को मार डाला
विज्ञापन
सौरिख। क्षेत्र के सरबाई गांव में फसल रखवाली करते समय वृद्ध पर सांड़ ने हमला कर दिया। घायल वृद्ध की इलाज के दौरान मौत हो गई।
थाना क्षेत्र के सरबाई गांव निवासी जिलेदार सिंह (65) बुधवार तड़के लगभग तीन बजे गांव के बाहर स्थित खेतों में मूंग की फसल की रखवाली करने गए थे। इसी दौरान सांड़ ने हमला कर दिया। हमले से घायल वृद्ध बेहोश होकर खेत में गिर गए।
खेतों पर गए ग्रामीणों ने जब वृद्ध को बेहोशी की हालत में पड़ा देखा तो इसकी सूचना परिजनों को दी। परिजन घायल को सीएचसी ले आए, जहां से गंभीर हालत में मेडिकल कॉलेज तिर्वा रेफर किया गया। इलाज के दौरान यहां वृद्ध की मौत हो गई। वृद्ध की मौत से परिजनों में कोहराम मच गया। बेटा ध्यान सिंह ने पुलिस को हादसे की सूचना दी है।