फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kannauj News ›   crime,kannauj,kannauj news

झारखंड की विवाहित महिला से जबरन रचाई शादी

Thu, 12 May 2022 12:45 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Thu, 12 May 2022 12:45 AM IST
विज्ञापन
crime,kannauj,kannauj news
सौरिख। तीन वर्षीय मासूम के साथ झारखंड की विवाहित ने थाने पहुंचकर एक युवक पर जबरन शादी करने का आरोप लगाया। महिला ने बताया कि युवक उसके परिजनों को रुपये देकर जबरन शादी कर ले आया। विरोध करने पर बंधक बनाकर उसके साथ मारपीट की। पुलिस ने छानबीन शुरू की है।
विज्ञापन

झारखंड के जनपद धनबाद अंतर्गत ग्राम चकरपुरा निवासी 30 वर्षीय महिला अपनी तीन वर्षीय बेटी को लेकर सौरिख थाने पहुंची। यहां उसने बताया कि एक युवक अपने परिजनों के साथ झारखंड उसके गांव गया था। वहां उसके माता-पिता को रुपये देकर युवक ने जबरन उससे शादी कर ली। इसके बाद उसे और उसकी बेटी को ले आया। जब उसने घर जाने की बात कही तो बंधक बनाकर पीटा।
विज्ञापन

महिला की शिकायत पर पुलिस युवक को हिरासत में लेकर थाने ले आई। महिला ने कहा कि उसका पति से विवाद चल रहा है। इससे वह कुछ दिनों से मायके में रह रही थी। वहीं पुलिस की हिरासत में युवक ने बताया कि गांव की एक महिला ने उसकी शादी कराई है। शादी में उसकी मोटी रकम खर्च हुई है। पुलिस शादी कराने वाली महिला की तलाश में जुटी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

शादी कराने का चल रहा रैकेट
गांव के लोगों का कहना है कि इलाके में इस तरह की शादी कराने का रैकेट संचालित हो रहा है। मोटी रकम वसूलकर झारखंड समेत अन्य प्रांतों से महिलाओं को लाकर शादी करा देते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed