{"_id":"627c09dc7b674e3a395a9075","slug":"crime-kannauj-kannauj-news-kannauj-news-knp696261521","type":"story","status":"publish","title_hn":"लापता कारपेंटर का झाड़ियों में मिला शव, हत्या की आशंका","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
लापता कारपेंटर का झाड़ियों में मिला शव, हत्या की आशंका
विज्ञापन
बंटू शर्मा उर्फ पुष्पेंद्र (फाइल फोटो)। संवाद
- फोटो : CHIBRAMAU
छिबरामऊ (कन्नौज)। युवक से पत्नी का मोबाइल लेने गए लापता कारपेंटर का शव झाड़ियों में मिला है। पास ही क्षतिग्रस्त बाइक और मोबाइल भी मिला है। पत्नी ने हत्या की आशंका जताई है। पुलिस ने दो युवकों को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू की है।
मैनपुरी के भोगांव थाना क्षेत्र के ग्राम बरासूरजपुर निवासी बंटू शर्मा उर्फ पुष्पेंद्र (35) सौरिख रोड पर देव प्रकाश मिश्रा के घर में किराये पर रहते हैं। वे लकड़ी के फर्नीचर बनाने का काम करते थे। उसकी पत्नी रेनू सौरिख तिराहे पर ब्यूटी पार्लर का संचालन करतीं हैं। रेनू के मुताबिक नौ मई को नकटपुर गांव की युवती की शादी थी। युवती मौसेरे भाई व एक अन्य युवती के साथ उसके ब्यूटी पार्लर पर शृंगार करानी आई थी। दुल्हन के साथ आया युवक उसका मोबाइल साथ ले गया था।
रेनू के मुताबिक सोमवार की रात करीब 11 बजे पति बाइक से मोबाइल लेेने गए थे। इसके बाद लौटकर नहीं आए थे। मंगलवार को पति की गुमशुदगी दर्ज कराई। बुधवार दोपहर को रंपुरा गांव के प्राथमिक विद्यालय के पास झाड़ियों में बंटू का शव मिला। उसके शरीर पर जख्म थे। पास ही क्षतिग्रस्त बाइक और बंटू का मोबाइल पड़ा था। पत्नी ने पति की हत्या कर शव फेंकने की आशंका जताई है। बंटू के दो बेटियां व एक बेटा है।
विज्ञापन
कोतवाल जयप्रकाश शर्मा ने बताया कि प्राथमिक जांच में सड़क हादसे में बंटू की मौत के संकेत मिल रहे हैं। फिलहाल परिजनों के आरोप के आधार पर दो युवकों को हिरासत में लेकर छानबीन चल रही है।
आखिर कहां गया पत्नी का मोबाइल
पत्नी का मोबाइल लाने के लिए बंटू सोमवार की रात 11 बजे बाइक से गया था। अब उसके शव के पास से सिर्फ एक ही मोबाइल मिला है। पुलिस हिरासत में बैठे युवकों ने बताया कि उन्होंने पत्नी का मोबाइल बंटू को दे दिया था, लेकिन शव के पास से यह मोबाइल नहीं मिला है। अब सवाल यह उठता है कि आखिर रेनू का मोबाइल कहां गया।