{"_id":"6275703f8ef3cd299a0b2573","slug":"crime-kannauj-kannauj-news-kannauj-news-knp695308191","type":"story","status":"publish","title_hn":"जेल में आत्महत्या से पूर्व पीड़िता ने किशोर को बताया था बेकसूर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जेल में आत्महत्या से पूर्व पीड़िता ने किशोर को बताया था बेकसूर
विज्ञापन
कन्नौज। जेल में दुष्कर्म के आरोप में बंद किशोर की आत्महत्या के मामले में नया मोड़ आ गया। मृतक के दोस्त और पीड़िता के बीच हुई बातचीत का ऑडियो वायरल हुआ है। इसमें पीड़िता रोते हुए किशोर को जेल से बाहर निकालने की बात कह रही है। पीड़िता कह रही है कि गांव के कुछ लोगों ने साजिश रचकर मुकदमा दर्ज करा दिया, जबकि किशोर बेकसूर है।
इंदरगढ़ थाना पुलिस ने 24 मार्च को इंटर के छात्र को दुष्कर्म के आरोप में जेल भेजा था। एक मई की शाम किशोर ने जेल में आत्महत्या कर ली थी। किशोर को बालिग दिखाकर जेल भेजने के मामले में पुलिस को फजीहत झेलनी पड़ी है। पूरे मामले की जांच मजिस्ट्रेटी जांच चल रही है।
शुक्रवार को एक ऑडियो वायरल हुआ है। यह ऑडियो किशोर के जेल जाने के दो दिन बाद का है। इसमें पीड़िता मृतक किशोर के दोस्त से कह रही है कि कुछ भी करो किशोर को जेल से बाहर निकलवाओ। गांव के कुछ लोगों ने दबाव बनाकर रिपोर्ट दर्ज करवाई है। एसपी प्रशांत वर्मा ने बताया कि आरोपी को पीड़िता के कोर्ट में दर्ज हुए बयानों के आधार पर जेल भेजा गया था। वायरल आडियो की उन्हें जानकारी नहीं हुई है।