{"_id":"6271740a29ef4261bc2b3543","slug":"crime-kannauj-kannauj-news-kannauj-news-knp6947446172","type":"story","status":"publish","title_hn":"दुकान के किराये को लेकर मारपीट में पांच महिलाएं घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दुकान के किराये को लेकर मारपीट में पांच महिलाएं घायल
विज्ञापन
कन्नौज। किराये को लेकर दुकानदार महिला और मार्केट मालिक पक्ष के बीच मारपीट हुई। इसमें पांच महिलाएं घायल हो गईं। पुलिस ने दोनों पक्षों की तहरीर के आधार पर मारपीट और लूटपाट की रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू की है।
तिर्वा रोड सरायमीरा निवासी संध्या तिवारी की फ्लाईओवर के पास मार्केट है। इसमें बबिता कटियार किराये एक दुकान में बुटीक खोले हुए थे। एक मई को किराये को लेकर दोनों बीच मारपीट हो गई। इसमें बबिता कटियार, बुटीक पर काम करने वाली राविया घायल हो गई। मार्केट मालिक संध्या तिवारी, उनकी भाभी आरती देवी और रागिनी घायल हो गईं।
बबिता कटियार ने संध्या तिवारी, आरती, मोनी समेत छह अज्ञात महिलाओं के खिलाफ मारपीट और दुकान में लूटपाट व सामान तोड़फोड़ करने की रिपोर्ट दर्ज कराई है। संध्या तिवारी ने बबिता कटियार, रावी समेत दो अज्ञात महिलाओं के खिलाफ मारपीट की रिपोर्ट दर्ज कराई है। सदर कोतवाली प्रभारी आलोक कुमार दुबे ने बताया कि मामले की जांच कर कार्रवाई की जाएगी। (संवाद)