फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kannauj News ›   crime,kannauj,kannauj news

एसआईटी की जांच के बाद बर्खास्त हुए 19 बेसिक शिक्षक बहाल

Thu, 03 Mar 2022 11:23 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Thu, 03 Mar 2022 11:23 PM IST
विज्ञापन
crime,kannauj,kannauj news
कन्नौज। बीएड की डिग्री को लेकर हुए विवाद और एसआईटी जांच के बाद बर्खास्त किए गए 19 शिक्षकों को बहाल करने का आदेश सुप्रीम कोर्ट ने दिया है। इस पर बीएसए ने सभी को बहाल भी कर दिया। साथ ही सभी शिक्षकों से ड्यूटी ज्वाइन करने के लिए कहा है।
विज्ञापन

दरअसल साल 2004-05 में आगरा विश्वविद्यालय से बीएड करने वाले इन 19 शिक्षकों को जिले के विभिन्न परिषदीय स्कूलों में नियुक्ति मिली थी। इसके बाद इनकी डिग्री को लेकर विवाद हो गया था। करीब तीन साल पहले तत्कालीन बीएसए दीपिका चतुर्वेदी ने एसआईटी की जांच के बाद प्राथमिक और उच्च प्राथमिक स्कूलों के 19 टीचर की सेवा समाप्त करते हुए बर्खास्तगी का आदेश जारी किया था। सभी के खिलाफ संबंधित थाने व कोतवाली में रिपोर्ट भी दर्ज कराई गई थी। उसके बाद वेतन रिकवरी के आदेश भी हुए थे। जिन शिक्षकों के खिलाफ कार्रवाई हुई थी उन्होंने कोर्ट की शरण ली।
विज्ञापन

मामला उच्च न्यायालय के बाद उच्चतम न्यायालय दिल्ली में चला गया। वहां अवमानना याचिका संख्या 490-493-2021 राजेश कुमार चतुर्वेदी व अन्य बनाम दीपक कुमार प्रमुख सचिव बेसिक शिक्षा लखनऊ पर सुनवाई की। 22 फरवरी के बर्खास्त सभी शिक्षकों को संबंधित विद्यालयों में कार्यभार ग्रहण कराने का आदेश जारी किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

जिले के 19 बर्खास्त शिक्षकों को बहाल कर दिया गया है। उनको कार्यभार ग्रहण करने का आदेश दिया गया है। न्यायालय के निर्णय का पालन किया जा रहा है।
- संगीता सिंह, बीएसए
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed