{"_id":"61fc1a6471e87f5b6a32292e","slug":"crime-kannauj-kannauj-news-kannauj-news-knp6787055168","type":"story","status":"publish","title_hn":"घर से गायब बालिका का शव तालाब में उतराते मिला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
घर से गायब बालिका का शव तालाब में उतराते मिला
विज्ञापन
ठठिया। थाना क्षेत्र के गुरा गांव में एक दिन पहले घर से लापता बालिका का शव तालाब में गुरुवार को उतराते मिला। पिता की सूचना पर पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम को भेजा है। शव मिलते ही परिवार में कोहराम मच गया।
ठठिया के गूरा गांव निवासी पूरन सिंह ने बताया कि उनकी बेटी मानवी (4) बुधवार शाम के समय खेलने के लिए घर गई थी। वापस न आने पर काफी तलाश की, लेकिन रात भर कही पता नहीं चला।
सुबह फिर तलाश किया तो घर के पास स्थित तालाब में शव तैरता मिला। बालिका का शव तालाब में मिलने पर गांव में सनसनी फैल गई। लोगों की भीड़ जुट गई। सूचना पर खानपुर चौकी प्रभारी हसीब अहमद शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। थाना प्रभारी पीएन बाजपेई ने बालिका के शव पर कहीं भी चोट के निशान नहीं थे। अनुमान है खेलते समय पैर फिसल जाने से गहरे पानी में डूब कर मौत हो गई है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में मौत के कारण का पता चलेगा।