{"_id":"61f43856d050013865732557","slug":"crime-kannauj-kannauj-news-kannauj-news-knp677639287","type":"story","status":"publish","title_hn":"नाले में बेहोशी की हालत में मिले युवक की हुई मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नाले में बेहोशी की हालत में मिले युवक की हुई मौत
विज्ञापन
तिर्वा। कस्बा स्थित किसान कालेज के पीछे नाले में मिले युवक की गुरुवार देर रात मेडिकल कालेज में उपचार के दौरान मौत हो गई।
इंदरगढ़ थाना क्षेत्र के भरखरा गांव निवासी दिनेश कुमार 26 जनवरी को घर से निकला था। इसके बाद वह घर नहीं पहुंचा, तो परिजनों ने उसकी खोजबीन शुरू की, लेकिन उसका कहीं पता नही चल सका। गुरुवार को कस्बा के किसान कालेज के पीछे नाले में दिनेश बेहोशी की हालत में पड़ा मिला। सूचना पर पहुंची पुलिस ने उसे उपचार के लिए मेडिकल कालेज मे भर्ती कराया और मामले की जानकारी परिजनों को दी। खबर लगते ही परिजन मेडिकल कालेज पहुंच गए।
देर रात दिनेश कुमार की उपचार के दौरान मौत हो गई। कोतवाली प्रभारी नरेंद्र सिंह ने बताया कि परिजनों की तरफ से कोई तहरीर नही मिली है। परिजनों की तहरीर और पोस्टमार्टम रिपोर्ट मिलने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।