फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kannauj News ›   crime,kannauj,kannauj news

युवक ने लगाई फांसी, बदबू आने पर हुई जानकारी

Wed, 12 Jan 2022 12:54 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Wed, 12 Jan 2022 12:54 AM IST
विज्ञापन
crime,kannauj,kannauj news
नजरापुर। क्षेत्र के पुर्सा गांव में एक किसान घर में ही फांसी लगाकर जान दे दी। मंगलवार को घर से बदबू आने पर आसपास के लोगों ने अनहोनी की आशंका जताते हुए पुलिस को मामले की जानकारी दी। पुलिस मौके पर पहुंची तो किसान का शव एक कमरे में मफलर के सहारे फंदे पर लटकता मिला। पुलिस को मौके से कोई सुसाइड नोट नहीं मिला है। पुसिस मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन

पुर्सा गांव निवासी रामलडैते खेती करते हैं। उनका बेटा दिनेश (30) भी खेती करता था। दिनेश की पत्नी मोहिनी बीमार चल रही है। वह बच्चों के साथ मायके में रहकर अपना उपचार करा रही है। बड़े भाई राजेश बताया कि दिनेश परिवार से अलग रहता था। तीन दिन पहले लोगों ने गांव में दिनेश को घूमते देखा था। उसके बाद वह गांव में नजर नहीं आ रहा था। परिजनों ने उसकी संभावित स्थान पर तलाश की, लेकिन कुछ पता नहीं चला। मंगलवार को दिनेश के घर से बदबू आने पर आसपास के लोगों ने पुलिस को सूचना दी। पुलिस मौके पर पहुंची, तो कमरे में कुंडे के सहारे मफलर से दिनेश फंदे पर लटकता मिला। पुलिस ने मानना है कि दिनेश ने कम से कम तीन दिन आत्महत्या की है। दारोगा एसपी पाल के मुताबिक प्रथम दृष्टया प्रतीत हो रहा है कि दिनेश ने आत्महत्या की है। बाकी पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने पर मौत की वजह और स्पष्ट हो जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed