फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kannauj News ›   crime,kannauj,kannauj news

मोबाइल छीनकर भागे बदमाश, ग्रामीणों ने पकड़ा

Wed, 12 Jan 2022 12:54 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Wed, 12 Jan 2022 12:54 AM IST
विज्ञापन
crime,kannauj,kannauj news
इंदरगढ़। क्षेत्र के विसेनेपुरवा में फेरी लगाकर नमकीन बेच रहे युवक से बाइक पर सवार दो बदमाश मोबाइल छीनकर भाग गए। फेरी वाले के शोर मचाने पर ग्रामीणों ने पीछा करके बदमाशों को दबोच लिया। पिटाई करने के बाद आरोपियों को पुलिस के हवाले कर दिया।
विज्ञापन

रामपुर निवासी अमन फेरी लगाकर नमकीन बेचते हैं। रोज की तरह मंगलवार को भी फेरी लगाकर नमकीन बेच रहे थे। विसेनेपुरवा गांव के पास उनके मोबाइल पर एक परिचित का फोन आ गया। वह मोबाइल पर बात करने लगे। उसी दौरान पीछे से आए बाइक सवार दो बदमाशों ने झपट्टा मारकर उसका मोबाइल छीन लिया।
विज्ञापन

उसके शोर मचाने पर बदमाश तेज रफ्तार से बाइक चलाकर भाग निकले। ग्रामीणों ने पीछा कर हसेरन के पास दोनों बदमाशों को पकड़ लिया। गुस्साए ग्रामीणों ने बदमाशों को पीटने के बाद पुलिस को सौंप दिया। पुलिस के मुताबिक पकड़े गए बदमाशों से पूछताछ की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed