{"_id":"61ddd7f2004dc222a1182c80","slug":"crime-kannauj-kannauj-news-kannauj-news-knp6748280147","type":"story","status":"publish","title_hn":"ताला तोड़कर चोरों ने लाखों के जेवरात किए पार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ताला तोड़कर चोरों ने लाखों के जेवरात किए पार
विज्ञापन
कन्नौज। सदर कोतवाली क्षेत्र के हाजीगंज में सोमवार की रात चोरों ने होटल मालिक के बंद पड़े एक घर का ताला तोड़कर हजारों की नकदी व जेवरात पार कर दिए। मंगलवार की सुबह उनके घर का ताला टूटा देख आसपास के लोगों ने पुलिस को सूचना दी। पुलिस मामले की जांच कर रही है। वारदात के समय होटल मालिक परिवार के साथ एक रिश्तेदार के घर गए थे।
हाजीगंज के मक्का वाली गली निवासी नादिर सिद्दीकी उर्फ लाला क्षेत्र में खाने का होटल चलाते हैं। काफी दिन से नादिर की पत्नी बच्चों के साथ कानपुर अपने मायके में रह रही थी। सोमवार की शाम वह ससुराल से पत्नी व बच्चों को लेने गए थे। घर में ताला बंद था। देर रात चोर उनके घर का ताला तोड़कर अंदर घुसे और नकदी व जेवर लेकर भाग गए। वसीम सिद्दीकी ने बताया कि चोर भाई नादिर के घर से 35 हजार रुपये व लाखों रुपये कीमत के जेवरात पार कर ले गए हैं। वसीम के चोरी सूचना देने पर नादिर परिवार के साथ घर पहुंचे और पुलिस को सारा वाकया बताया।
पुलिस ने मौके पर पहुंचकर जांच की। नादिर के भाई वसीम ने अज्ञात के खिलाफ चोरी की रिपोर्ट दर्ज कराने के लिए थाने में तहरीर दी है। इधर, चोरों ने नादिर पड़ोस में चलने वाले एक सिलाई कढ़ाई कारखाने का भी चोरी के इरादे से ताला तोड़ा, लेकिन वहां के हाथ कुछ नहीं लगा। पर चोरों को कुछ नहीं मिला।