{"_id":"61ddd5e12f137c42417a6a98","slug":"crime-kannauj-kannauj-news-kannauj-news-knp674827468","type":"story","status":"publish","title_hn":"पूर्व सैनिक के दरवाजे पर खड़ी ट्राली चोरों ने की पार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पूर्व सैनिक के दरवाजे पर खड़ी ट्राली चोरों ने की पार
विज्ञापन
खड़िनी। सौरिख थाना क्षेत्र के डिगरी गांव से चोरी हुई ट्रैक्टर-ट्राली को उसके मालिक ने ऊसराहार थाना क्षेत्र के गांव विशुनपुर से एक बैल्डिंग दुकान पर काटते समय पकड़ लिया। ट्रैक्टर-ट्राली के उसके मालिक ने आरोपी को पकड़ने के बाद सौरिख पुलिस के सुपुर्द कर दिया।
कन्नौज जिले के थाना सौरिख क्षेत्र के गांव डिगरी निवासी दिलीप पाल की ट्रैक्टर-ट्राली घर के दरवाजे पर खड़ी थी। सोमवार की रात को चोर दरवाजे पर खड़ी ट्रैक्टर-ट्राली को चुराकर ले गए। दिलीप ने सुबह जाकर देखा तो उसकी ट्राली दरवाजे पर नहीं थी। उसने अपने साथियों के साथ ट्राली की खोजबीन शुरू कर दी। टायरों के निशानों के आधार पर वह खोजते हुए ऊसराहार थाना क्षेत्र के गांव जयसिंहपुर तक पहुंच गए। आगे का सुराग नहीं मिल रहा था। उन्हें थोड़ी दूरी पर बैल्डिंग मशीन से कुछ काटे जाने की आवाज सुनाई दी तो सभी लोग उधर पहुंच गए। वहां जाकर देखा तो उसकी ट्राली को बैल्डिंग मशीन से काटा जा रहा था।
उन्होंने अपनी ट्राली की पहचान कर ली। उसने इसकी जानकारी ऊसराहार थाना पुलिस को दी। सूचना मिलने के बाद ऊसराहार थाना पुलिस मौके पर पहुंची और दुुकानदार को मय ट्राली के हिरासत में ले लिया। चूंकि घटनास्थल सौरिख थाना क्षेत्र का था, इसलिए ऊसराहार पुलिस ने सौरिख थाना पुलिस को बुलवाकर पकडे़ गए बैल्डिंग मिस्त्री महाराज सिंह निवासी विशुनपुर को ट्राली समेत सुपुर्द कर दिया। थानाध्यक्ष गंगादास गौतम ने बताया कि मामला सौरिख थाना क्षेत्र का था, जहां से बीती रात चोरी हुई ट्रैक्टर-ट्राली को कटते हुए ऊसराहार थाना क्षेत्र से बरामद किया गया। ट्राली और आरोपी महाराज सिंह को पकड़कर सौरिख थाना पुलिस को सुपुर्द कर दिया गया है।