{"_id":"61ddd5e45609ff5b6b7a20f7","slug":"crime-kannauj-kannauj-news-kannauj-news-knp6748272140","type":"story","status":"publish","title_hn":"हत्यारोपी को भेजा जेल, साथी अभी भी पुलिस की पहुंच से दूर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हत्यारोपी को भेजा जेल, साथी अभी भी पुलिस की पहुंच से दूर
विज्ञापन
छिबरामऊ। थानाक्षेत्र की आवास विकास कालोनी में सोमवार को हुई पेंटर की हत्या का संबंधों के चलते हुई थी। हत्यारोपी ने अपना जुर्म कबूल करते हुए पुलिस को बताया कि उसकी बहन से पेंटर के संबंध थे। मना करने के बाद भी वह बहन को परेशान करता था। इसलिए पेंटर को उसने बहाने से आवास विकास कालोनी बुलवाया और गोली मार दी थी। पुलिस ने घटना की रिपोर्ट दर्ज कर मंगलवार को हत्यारोपी को कोर्ट में पेश किया। वहां से न्यायिक हिरासत में उसे जेल भेज दिया गया। इस मामले में उसके एक साथी की तलाश की जा रही है। पुलिस ने दावा है कि फरार आरोपी को भी जल्द गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
नगर के सराय गूजरमल निवासी फातमा ने बताया कि उसका बेटा कल्लू उर्फ शानू (18) ट्रैक्टर व ट्राली में पेंटिंग का काम करता था। सोमवार की शाम मोहल्ले का अनुज यादव कल्लू को उसकी दुकान से बुलाकर अपने साथ ले गया था। फातमा के मुताबिक शाम को सवा छह बजे के करीब उसे जानकारी मिली कि आवास विकास कालोनी में त्रिपाठी नगर निवासी नसीम उर्फ राजू अंसारी ने साथियों के साथ मिलकर कल्लू की गोली मारकर हत्या कर दी।
हत्याकांड के बाद नसीम उर्फ राजू ने थाने पहुंचकर आत्मसमर्पण कर दिया था। पुलिस ने आरोपी के पास से 315 बोर का तमंचा, दो कारतूस व एक खाली कारतूस बरामद किया है। फातमा का कहना है कि चार दिन पहले किसी बात को लेकर कल्लू का हत्यारोपी नसीम से विवाद हुआ था। इसी मामले में समझौता कराने की बात कहकर अनुज उसे अपने साथ ले गया था।
विज्ञापन
इधर, थाना प्रभारी जय प्रकाश शर्मा दावा है कि पूछताछ में हत्यारोपी ने अपना जुर्म कबूल करते हुए बताया कि उसकी बहन से कल्लू के संबंध थे। मना करने के बाद भी वह बहन को परेशान करता था। तमाम बार समझाने के बाद भी वह अपनी हरकतों से बाज नहीं आया। इसलिए उसकी हत्या कर दी। इस मामले में फरार अनुज यादव की तलाश की जा रही है।
3500 रुपये में खरीदा था तमंचा
वारदात में प्रयुक्त तमंचा और दो कारतूस सोमवार को ही हत्यारोपी नसीम ने ककरैया मोहल्ले के एक युवक से 3500 रुपये में खरीदा था। पुलिस नसीम को तमंचा व कारतूस बेचने वाले की तलाश में लगी है।