फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kannauj News ›   crime,kannauj,kannauj news

पत्नी पर शिकंजा कसते ही चार माह बाद प्रधान ने किया सरेंडर

Sat, 25 Dec 2021 12:57 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sat, 25 Dec 2021 12:57 AM IST
विज्ञापन
crime,kannauj,kannauj news
छिबरामऊ। नगर के देहात क्षेत्र की ग्राम सभा सराय गूजरमल में विकास कार्यों की जांच करने पहुंची टीम के सामने शिकायतकर्ता के साथ बेरहमी से मारपीट करने के मामले में मुख्य आरोपी ग्राम प्रधान ने चार माह बाद न्यायालय में आत्मसमर्पण कर दिया। यहां से आरोपी ग्राम प्रधान को जेल भेज दिया गया।
विज्ञापन

ग्राम सभा सरायगूजरमल नई बस्ती निवासी नरेश चंद्र ने अपात्रों को आवास आवंटित जाने समेत कई बिंदुओं पर डीएम राकेश मिश्रा से शिकायत की थी। 22 सितंबर को विकास खंड की टीम शिकायत की जांच करने पहुंची थी। उसी समय ग्राम प्रधान रवि कोरी उर्फ अंकित ने अपने साथियों के साथ शिकायतकर्ता नरेश चंद्र को पीट दिया। मारपीट का वीडियो वायरल होने के बाद पुलिस ने ग्राम प्रधान रवी कोरी उसके भाई व अन्य समर्थकों के खिलाफ मुकदमा पंजीकृत किया था। तभी से रवी कोरी व दीपक दोनों फरार चल रहे थे। शेष को पुलिस गिरफ्तार कर जेल भेज चुकी है। मुख्य आरोपी की गिरफ्तारी न होने से नाराज शिकायतकर्ता ने शिकायत प्रदेश स्तरीय अफसरों से कर दी। अफसरों का शिकंजा कसते ही निगम मंडी चैकी इंचार्ज अजब सिंह ने 22 दिसंबर को अंकित उर्फ रवी कोरी की पत्नी सीमा को हिरासत में लेकर शांतिभंग की आशंका के तहत कार्रवाई कर दी। पत्नी के खिलाफ कार्रवाई होते ही अंकित उर्फ रवी कोरी ने कन्नौज न्यायालय में आत्मसमर्पण कर दिया। यहां से आरोपी ग्राम प्रधान को जेल भेज दिया। मुकदमे की विवेचना कर रहे एसआई अजब सिंह ने बताया कि शीघ्र ही दूसरे आरोपी दीपक कोरी को भी गिरफ्तार कर जेल भेजा जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed