फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kannauj News ›   crime,kannauj,kannauj news

अनुपस्थिति लगाने से टोल प्लाजा पर मारपीट

Wed, 22 Dec 2021 01:03 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Wed, 22 Dec 2021 01:03 AM IST
विज्ञापन
crime,kannauj,kannauj news
सौरिख। एक्सप्रेसवे पर शिफ्ट इंचार्ज ने एक कर्मचारी की अनुपस्थिति लगाई तो वह उत्तेजित हो गया। साथियों को बुलाकर मारपीट की। मौजूद दूसरे कर्मियों के बीच बचाव से मामला शांत हुआ।
विज्ञापन

आगरा-लखनऊ एक्सप्रेसवे पर टोल प्लाजा 154 पर शिफ्ट इंचार्ज सुधीर पाल रात्रि ड्यूटी पर तैनात थे। उसी समय बूथ पर तैनात एक कर्मचारी के बूथ छोड़ने पर वाहनों की लंबी लाइन लग गई। सुपरवाइजर को बूथ पर बैठा कर वाहनों को निकालते हुए शिफ्ट इंचार्ज ने संबंधित कर्मचारी की अनुपस्थिति लगा दी और उच्च अधिकारियों को अवगत कराया। इसी बात से नाराज कर्मचारी ने पास में स्थित गांव से करीब एक दर्जन लड़कों को बुलाकर टोल प्लाजा पर शिफ्ट इंचार्ज के साथ मारपीट शुरू कर दी। इससे मौजूद कर्मियों में हड़कंप मच गया, साथ ही आवागमन भी बाधित हो गया। उपस्थित कर्मियों ने पहुंचकर बीच बचाव किया काफी देर बाद आवागमन शुरू कराया गया। शिफ्ट इंचार्ज ने घटना से उच्च अधिकारियों को अवगत कराया है। घटना के समय मैनेजर अरुण पांडेय के छुट्टी पर होने से उनके आने का इंतजार किया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed