{"_id":"61bb93146dc3290e405e2686","slug":"crime-kannauj-kannauj-news-kannauj-news-knp669961377","type":"story","status":"publish","title_hn":"चौबीस घंटे बाद भी नहीं मिली नदी में डूबी महिला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
चौबीस घंटे बाद भी नहीं मिली नदी में डूबी महिला
विज्ञापन
सौरिख। कुसका गांव के बाहर स्थित नदी किनारे शौच क्रिया करने गई महिला पैर फिसलने से नदी में डूब गई। 24 घंटे बीत जाने के बाद भी महिला का पता नहीं लग सका है। पुलिस ने अब स्थानीय गोताखोरों को लगाया है।
थाना क्षेत्र के कुसका गांव निवासी रिंकी (25) बुधवार शाम को गांव के पास स्थित ईशन नदी के किनारे गई थी। पैर फिसलने से नदी में डूब गई। पास में ही बकरी चरा रहे बच्चों ने सूचना परिजनों को दी। परिजनों के पहुंचने से पहले ही महिला डूब चुकी थी। स्थानीय गोताखोरों ने काफी खोजा, लेकिन पता नहीं चल सका है।
गुरुवार को गांव पहुंचकर सीओ शिव कुमार थापा ने प्रभारी निरीक्षक मदन गोपाल गुप्ता को दिशा निर्देश दिए। महिला के पिता सुरेंद्र सिंह सविता का कहना है कि पुलिस ने बाहर के गोताखोरों को अभी तक नहीं बुलाया है, स्थानीय गोताखोर बेटी को खोजने में असफल हुए हैं। घटना से मां सुमन देवी बहन काजल व भाई सर्वेश व सिंटू बेहाल दिखे।
विज्ञापन
नदी के किनारे रखे मिले कपड़े एवं चूड़ियां
नदी में डूबी महिला के कपड़े एवं चूड़ियां नदी के किनारे रखे मिले। पिता का कहना है कि बेटी मानसिक कमजोर होने के कारण अक्सर कपड़े उतार देती थी।
पांच साल से रह रही मायके में
महिला की शादी फिरोजाबाद के नगला हरिलाल में संदीप कुमार के साथ दस साल पहले हुई थी। बेटी को जन्म देने के बाद महिला का मानसिक संतुलन बिगड़ गया। इस पर ससुराल वालों ने बेटी को अपने पास रखते हुए महिला को मायके छोड़ दिया था।
मां के लिए सिसक रही सात वर्षीय बेटी
मां की नदी में डूबने की सूचना मिलते ही पिता के साथ गुरुवार को गांव पहुंची सात साल की बेटी वैष्णवी रो-रोकर बेहाल दिखी। बेटी अपनी मां से मिलने के लिए कभी-कभी ननिहाल आया करती थी।