{"_id":"61ba39e0556b420cfa16469d","slug":"crime-kannauj-kannauj-news-kannauj-news-knp669755731","type":"story","status":"publish","title_hn":"कटरी क्षेत्र में जमीन पर कब्जे के लिए फायरिंग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कटरी क्षेत्र में जमीन पर कब्जे के लिए फायरिंग
विज्ञापन
गुरसहायगंज। गंगा नदी के कटरी क्षेत्र में करीब 300 बीघा जमीन पर कब्जे को लेकर चार गांव के ग्रामीणों के बीच कई घंटे फायरिंग हुई। इससे क्षेत्र में दहशत फैल गई। हालांकि मामले में कोई हताहत नहीं हुआ है। मौके पर पहुंची नवरंगपुर पुलिस चौकी को देखकर लोग मौके से फरार हो गए।
कोतवाली क्षेत्र के ग्राम चियासर के निकट गंगा कटरी के आसपास खाली पड़ी जमीन पर ग्राम मधवापुर के लोग खेती करते हैं। इसको लेकर करीब 20 दिन पहले हरदोई जिले के थाना अरवल के ग्रामीणों से इनका विवाद हुआ था। बुधवार को दोपहर में मधवापुर के लोगों ने जब खेत जोतने का प्रयास किया तो विवाद बढ़ गया और ग्राम गुरगुचपुर, वहवलापुर, मधवापुर और चियासर गांव के लोग एकत्र हो गए। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक जमीन पर कब्जे को लेकर विवाद करने लगे। मामला तूल पकड़ते फायरिंग शुरू हो गई। चारों गांव के लोगों ने कई घंटे तक हवा में गोलियां दागीं, जिससे दहशत फैल गई। दोपहर दो बजे से शुरू हुई फायरिंग शाम करीब छह बजे तक चली। मौके पर पहुंची नवरंगपुर पुलिस को देखते ही लोग भाग गए।
कोतवाल राजकुमार सिंह ने बताया कि जमीन हरदोई जनपद के थाना अरवल क्षेत्र में है। उसी पर कब्जे को लेकर कुछ लोगों के बीच फायरिंग हुई है। घटना क्षेत्र हरदोई का होने के कारण पुलिस ने कोई कार्रवाई नहीं की और ना ही कोई व्यक्ति पकड़ा गया है। उन्होंने बताया कि घटना में कोई भी व्यक्ति चोटिल नहीं हुआ है।