{"_id":"61b4f3e7dbaa9a17972884f8","slug":"crime-kannauj-kannauj-news-kannauj-news-knp669036775","type":"story","status":"publish","title_hn":"डेढ़ करोड़ की चंदन की लकड़ी पुलिस ने पकड़ी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
डेढ़ करोड़ की चंदन की लकड़ी पुलिस ने पकड़ी
विज्ञापन
जांच करती पुलिस।
- फोटो : KANNAUJ
कन्नौज। पुलिस ने घेराबंदी कर शहर के ताजपुर नौकास्त मोहल्ले में छापा मारा। एक घर से बेशकीमती चंदन की करीब 35 क्विंटल लकड़ी बरामद की है। इसकी कीमत करीब डेढ़ करोड़ रुपये बताई जा रही है। मौके से पकड़े गए दो लोगों से पुलिस अधिकारियों ने पूछताछ शुरू की है।
शहर के मोहल्ला ताजपुर नौकास्त में शनिवार शाम करीब छह बजे सदर कोतवाल आलोक कुमार दुबे ने पुलिस बल के साथ एक मकान में छापा मारा। यहां एक कमरे में 35 क्विंटल चंदन की लकड़ी बरामद बरामद की। इस दौरान पुलिस ने सुल्तानपीर और कुतलुपुर मकरंनगर के दो युवकों को हिरासत में लिया है। पुलिस की पूछताछ में पकड़े गए युवकों ने खुद को मजदूर बताया है।
इन्होंने कहा कि लाखन तिराहे पर एक इलेक्ट्रिक कारोबारी के कहने पर यहां चंदन की लकड़ी लादने और उतारने का काम करते थे। मामले की जानकारी मिलने पर जिला वन अधिकारी जवाहर लाल गुप्ता ने मौके पर विभागीय टीम को भेजा है। पकड़ी गई लकड़ी की कीमत करीब डेढ़ करोड़ रुपये बताई गई है। एसपी प्रशांत वर्मा ने बताया कि छानबीन चल रही है। मकान मालिक का पता लगाया जा रहा है। वन विभाग की टीम की रिपोर्ट मिलने पर मामला दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी।