फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kannauj News ›   crime,kannauj,kannauj news

ग्यारहवें दिन अरहर के खेत में मिला युवक का शव

Wed, 27 Jan 2021 11:35 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Wed, 27 Jan 2021 11:35 PM IST
विज्ञापन
crime,kannauj,kannauj news
कन्नौज। इलाके के मखाईपुर गांव में युवक का शव ग्यारहवें दिन अरहर के खेत में मिला। पिता ने रंजिश के चलते भट्ठा मालिक, मुनीम और एक अन्य पर हत्या करने, शव छिपाने का शक जताया है। पुलिस ने तीनों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है।
विज्ञापन

सदर कोतवाली क्षेत्र के गांव मखाईपुर निवासी किसान सर्वेश कुमार(30) पुत्र सालिगराम 16 जनवरी को गांव के पास स्थित अकबरपुर निवासी दिलदार के भट्ठे पर गए थे। इसके बाद नहीं लौटे। परिजनों के तलाश करने पर भी पता नहीं चला। इसके बाद 23 जनवरी को परिजनों ने गुमशुदगी दर्ज कराई। मंगलवार को गांव के शमशाद मास्टर के अरहर के खेत में सर्वेश का शव मिला। इससे सनसनी फैल गई। सूचना पर कोतवाल विकास राय पुलिस बल के साथ पहुंच गए। शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया।
विज्ञापन

सर्वेश के पिता सालिगराम ने भट्ठा मालिक अकबरपुर निवासी दिलदार, मुनीम सुभाष कटियार और अकील के खिलाफ हत्या की रिपोर्ट दर्ज कराई है। पीड़ित ने बताया कि दिलदार उसका खेत खरीदना चाहते थे। बेटे ने खेत बेचने से इनकार कर दिया था। इससे दिलदार ने भट्ठे पर बुलाकर बेटे की हत्या कर शव खेत में फेंक दिया। कोतवाल विकास राय ने बताया कि हत्या की रिपोर्ट दर्ज कर मामले की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

शरीर पर नहीं मिले चोट के निशान, विसरा सुरक्षित
खेत में मिले सर्वेश के शव की गुत्थी सुलझाना पुलिस के लिए चुनौती है। सर्वेश पैंट नहीं पहने थे। केवल अंडरवियर था। पैरों व आसपास चप्पलें भी नहीं मिलीं। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में सर्वेश के शरीर में चोटें नहीं पाई गई हैं। हत्या की स्पष्ट वजह सामने न आने पर चिकित्सकों ने विसरा सुरक्षित किया है। एएसपी विनोद कुमार ने बताया कि विसरा विधि विज्ञान प्रयोगशाला भेजा जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed