फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kannauj News ›   crime,fighting,kannauj,kannauj news,up news

कन्नौज : हैंडपंप उखाड़ने को लेकर दो पक्षों में पथराव, पांच घायल

Mon, 01 Aug 2022 12:48 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Mon, 01 Aug 2022 12:48 AM IST
विज्ञापन
crime,fighting,kannauj,kannauj news,up news
सौरिख। क्षेत्र के गांव नगला भारा में हैंडपंप उखाड़ने को लेकर दो पक्षों में विवाद के बाद जमकर पथराव हुआ। पांच लोग घायल हो गए। महिला की हालत गंभीर होने पर जिला अस्पताल रेफर किया गया।
विज्ञापन

थाना क्षेत्र के नगला भारा गांव में लालाराम के दरवाजे पर सरकारी हैंडपंप है। रविवार दोपहर करीब तीन बजे पड़ोसी महेश इस नल को अपनी जगह में लगाने के लिए उखाड़ने के लिए पहुंचा। जब लालाराम की पत्नी शांति देवी ने विरोध किया, तो दोनों पक्षों में विवाद होने लगा। मामला बढ़ने पर दोनों तरफ से मारपीट के साथ पथराव शुरू हो गया। इसमें शांति देवी, उसका भतीजा रवि, जेठानी पूनम देवी और रानी घायल हो गई। दूसरे पक्ष से महेश घायल हो गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायलों को सीएचसी में भर्ती कराया। पूनम की हालत गंभीर देखकर चिकित्सकों ने जिला अस्पताल रेफर कर दिया। प्रभारी निरीक्षक मदन गोपाल गुप्ता ने बताया कि दोनों पक्षों ने तहरीर दी है। मामले की जांच कर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed