{"_id":"625077964671ec242d405473","slug":"crime-fighting-kannauj-kannauj-news-kannauj-news-knp6899587188","type":"story","status":"publish","title_hn":"थाने से सौ मीटर दूर पिता-पुत्र को दौड़ा-दौड़ाकर पीटा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
थाने से सौ मीटर दूर पिता-पुत्र को दौड़ा-दौड़ाकर पीटा
विज्ञापन
ठठिया के खैरनगर में पिटाई का वीडीयो हुआ वायरल।संवाद
- फोटो : KANNAUJ
ठठिया। मामूली विवाद में दबंगों ने बीच सड़क पर सरेआम पिता-पुत्र को दौड़ा-दौड़ाकर पीटा। थाने से केवल 100 मीटर की दूरी पर दबंगों के दुस्साहस से लोगों मे अफरा-तफरी का माहौल बना रहा। मारपीट का किसी ने वीडियो बनाकर वायरल कर दिया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
शुक्रवार को कस्बे के खैरनगर तिराहे पर मामूली विवाद में दबंगों ने पिता-पुत्र को दौड़ा दौड़ाकर पीटने का वीडियो वायरल हुआ। तस्वीरों में दिख रहा कि दो लोगों को कुछ युवक घेर कर चौराहे पर पीट रहे हैं। स्थानीय दुकानदारों के विरोध करने के बाद मामला शांत हुआ। मारपीट का वीडियो वायरल होने के बाद थाना प्रभारी पीएन बाजपेई ने बताया कि तहरीर मिलने पर कार्रवाई की जाएगी।
दबंगों को नहीं है कानून का डर
खैरनगर तिराहे से महज ठठिया थाने की दूरी 100 मीटर की है, लेकिन पुलिस का दबंगों पर खौफ नहीं। खुलेआम बीच सड़क दबंग मारपीट करते हुए नजर आए। मौके पर लगी भीड़ तमाशा देखती रही। इसका वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो गया।