{"_id":"62c5d90750b7290e535a29a0","slug":"crime-divorce-kannauj-kannauj-news-up-news-teen-talaak-kannauj-news-knp706210497","type":"story","status":"publish","title_hn":"कन्नौज : तीन बार तलाक बोलकर विवाहिता को पीटकर निकाला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कन्नौज : तीन बार तलाक बोलकर विवाहिता को पीटकर निकाला
विज्ञापन
गुरसहायगंज। दहेज में दो लाख रुपये न मिलने पर पति ने तीन बार तलाक बोलकर पत्नी की पिटाई कर दी। इसके बाद उसे घर से निकाल दिया। पीड़िता की तहरीर पर पुलिस ने पति समेत छह के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है।
कोतवाली क्षेत्र के गांव मझपुरवा निवासी सलाउद्दीन ने दो साल पूर्व बेटी गुलशन का निकाह कस्बा समधन के इकलाख के साथ किया था। निकाह के बाद इकलाख और परिवार के लोग दो लाख रुपये दहेज में मांगने लगे। बुधवार को गुलशन ने कोतवाली में पति इकलाख, सास रुखसाना बेगम, करिया, गुड़िया, समा और राना के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई। इसमें बताया कि 25 जून को पति ने तीन बार तलाक बोला।
इसके बाद परिवार लोगों के साथ मिलकर उसकी पिटाई कर घर से निकाल दिया। कोतवाली प्रभारी राजकुमार सिंह ने बताया कि मामले की जांच कर कार्रवाई की जाएगी। (संवाद)