{"_id":"62f0041e98b9925782253797","slug":"crime-dahej-kannauj-kannauj-news-up-news-kannauj-news-knp7117712177","type":"story","status":"publish","title_hn":"कन्नौज : चिकित्सक पति समेत तीन पर दहेज उत्पीड़न की रिपोर्ट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कन्नौज : चिकित्सक पति समेत तीन पर दहेज उत्पीड़न की रिपोर्ट
विज्ञापन
कन्नौज। सदर कोतवाली क्षेत्र के मित्रसेनपुर निवासी विवाहिता ने डॉक्टर पति, सास और ससुर के खिलाफ दहेज उत्पीड़न की रिपोर्ट दर्ज कराई है। पति पर साजिश के तहत दवा खिलाकर गर्भपात करा देने का भी आरोप लगाया है।
मित्रसेनपुर निवासी रुचि कनौजिया ने तहरीर में बताया कि उसकी शादी 20 अप्रैल 2018 को कानपुर नगर के कल्याणपुर, उत्तम नगर निवासी डॉ. अभिषेक उर्फ सोनल के साथ हुई थी। शादी के कुछ दिन बाद ही पति, ससुर विनोद कनौजिया और सास पुष्पा देवी दहेज में तीन लाख रुपये, एक कार की मांग करने लगे। मांग पूरी न होने पर उत्पीड़न करने लगे और दवा खिलाकर गर्भपात करा दिया।
रुचि ने 24 जुलाई को कल्याणपुर थाने में शिकायती पत्र दिया था। इसका पता चलने पर ससुरालीजनों ने मायके लाकर छोड़ दिया। मायके पक्ष के लोगों को भी जान से मारने की धमकी भी दी है। कोतवाल आलोक कुमार दुबे ने बताया कि घटना की रिपोर्ट दर्ज की गई है।