फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kannauj News ›   crime,bawal,kannauj,kannauj news,up news

तालग्राम में शांति, बाजार खुले, मगर तनाव बरकरार

Sun, 17 Jul 2022 11:45 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sun, 17 Jul 2022 11:45 PM IST
विज्ञापन
crime,bawal,kannauj,kannauj news,up news
कन्नौज बवाल : तालग्राम में रोजमर्रा की तरह खुले बाजार। संवाद - फोटो : KANNAUJ
तालग्राम (कन्नौज)। तालग्राम इलाके में शनिवार को बवाल के बाद रविवार को शांति रही। सभी बाजार आम दिनों की तरह खुले। हालांकि बहुत भीड़भाड़ नहीं रही। तनाव बरकरार है। इसी को देखते हुए मुस्तैदी बढ़ा दी गई है। सभी धार्मिक और प्रमुख स्थलों पर पुलिस तैनात की गई है। आईजी के निर्देश पर नए एसपी ने तालग्राम क्षेत्र को चार जोन और आठ सेक्टर में बांटा है। अब तक 22 लोगों को हिरासत में लिया जा चुका है। इनमें से 13 को जेल भेजने की तैयारी चल रही है। बाकी संदिग्धों से पूछताछ चल रही है।
विज्ञापन

उधर, रविवार की सुबह ही आईजी प्रशांत कुमार नए एसपी कुंवर अनुपम सिंह को लेकर तालग्राम थाने पहुंचे। इसके बाद अधिकारियों ने रसूलाबाद गांव पहुंचकर घटनास्थल का जायजा लिया। कुछ देर में ही कमिश्नर राजशेखर भी तालग्राम पहुंच गए। उन्होंने पहले डीएम रहे राकेश कुमार मिश्रा के साथ तालग्राम का भ्रमण किया और घटनास्थल पर भी गए।
विज्ञापन

दोपहर में नए डीएम शुभ्रांत कुमार शुक्ला के आने पर पुराने डीएम की मौजूदगी में पूरी जानकारी दी। एसपी कुंवर अनुपम सिंह ने बताया कि तालग्राम से रसूलाबाद तक के क्षेत्र को चार जोन और आठ सेक्टर में बांटा गया है। सेक्टरों में एक उपनिरीक्षक और कम से कम चार सिपाही तैनात किए गए हैं। इसी तरह जोन में एक निरीक्षक और कम से कम छह सिपाही लगाए गए हैं। सभी सार्वजनिक स्थलों पर पुलिस बल तैनात किया गया है। कमिश्नर डॉ. राजशेखर ने रविवार को दावा किया कि घटना के खुलासे के बेहद करीब पहुंच गए हैं। अराजकता किसी भी हाल में बर्दाश्त नहीं की जाएगी। उन्होंने लोगों से शांति बनाए रखने की अपील की।
विज्ञापन
विज्ञापन

ये है मामला
तालग्राम के रसूलाबाद गांव में शनिवार को शिव मंदिर के हवनकुंड में कुछ अराजकतत्वों ने मवेशी के अवशेष डाल दिए थे। इससे माहौल बिगड़ गया था। अराजकतत्वों ने पांच दुकानों में आग लगा दी और आठ में तोड़फोड़ की थी।
हिरासत में अलग-अलग हुई पूछताछ
आम तौर पर किसी घटना में हिरासत में लिए लोगों को एक साथ रखा जाता है, लेकिन मामले की संवेदनशीलता को देखते हुए पुलिस अब कोई चूक नहीं कर रही। हिरासत में लिए गए कुल 22 लोगों को अलग-अलग रखा गया है। एसपी कुंवर अनुपम सिंह ने इन सभी लोगों से अलग-अलग पूछताछ भी की। माना जा रहा है कि एसपी ने कई महत्वपूर्ण बिंदुओं पर पूछताछ के दौरान ही घटना की तह तक पहुंचने में सफलता पाई है।
आपत्तिजनक वीडियो वायरल, मौके पर नहीं मिला कुछ
रसूलाबाद गांव के कसौड़ा इलाके का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया। रविवार को वायरल हुए इस वीडियो में कसौड़ा में तालाब के किनारे एक भगौना और तीन पीपों में मवेशियों के अवशेष पड़े होना नजर आ रहा था। फौरन ही पुलिस मौके पर पहुंची, लेकिन कुछ नहीं मिला। एक ढक्कन मिलने का दावा जरूर पुलिस ने किया है।
धार्मिक स्थलों की निगरानी में सचिवों से भी ले रहे मदद
जिले का माहौल शांतिपूर्ण रखने के लिए प्रशासन हर संभव कोशिश कर रहा है। इसी क्रम में ग्राम सचिवों को भी अपने-अपने क्षेत्र में धार्मिक स्थलों की निगरानी करने की जिम्मेदारी सौंपी गई है। इससे इतर लेखपालों को भी अलर्ट कर क्षेत्र में सक्रिय रहने के लिए कहा गया है।

जितेंद्र प्रताप सिंह तालग्राम के नए प्रभारी निरीक्षक
शनिवार देर रात तत्कालीन एसपी राजेश श्रीवास्तव ने तालग्राम के प्रभारी निरीक्षक हरिश्याम सिंह को निलंबित कर दिया था। इसके बाद आईजी के निर्देश पर इटावा में तैनात जितेंद्र प्रताप सिंह को तालग्राम की जिम्मेदारी आनन फानन सौंपी गई। जितेंद्र प्रताप सिंह ने शनिवार को आधी रात के बाद थाने पहुंचकर कार्यभार संभाल लिया। जितेंद्र को तेजतर्रार माना जाता है। वह बिना किसी दबाव के काम करने के लिए पहचाने जाते हैं। वे विशिष्ट सेवा मेडल से भी सम्मानित हो चुके हैं।

कन्नौज बवाल : तालग्राम थाने में डटे कमिश्नर राज शेखर और आईजी प्रशांत कुमार। संवाद

कन्नौज बवाल : तालग्राम थाने में डटे कमिश्नर राज शेखर और आईजी प्रशांत कुमार। संवाद- फोटो : KANNAUJ

कन्नौज बवाल : मंदिर के बाहर तैनात पुलिस बल। संवाद

कन्नौज बवाल : मंदिर के बाहर तैनात पुलिस बल। संवाद- फोटो : KANNAUJ

कन्नौज बवाल : जानकारी लेते एसपी कुंवर अनुपम सिंह। संवाद

कन्नौज बवाल : जानकारी लेते एसपी कुंवर अनुपम सिंह। संवाद- फोटो : KANNAUJ

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed