{"_id":"63a9e0846093b25dab7f6057","slug":"crime-accident-kannauj-kannauj-news-up-news-kannauj-news-knp735588927","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kannauj News: कोहरे में वाहन की टक्कर से किसान की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kannauj News: कोहरे में वाहन की टक्कर से किसान की मौत
विज्ञापन
तिर्वा। अन्ना मवेशियों से फसल की रखवाली कर पैदल घर लौट रहे किसान को कोहरे में किसी वाहन ने टक्कर मार दी। इससे वह घायल हो गए। परिजनों ने मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया। यहां उपचार के दौरान मौत हो गई।
तिर्वा कोतवाली के गांव कनौली निवासी किसान हरिराम (58) सोमवार की शाम अन्ना मवेशियों से फसल की रखवाली करने गए थे। रात करीब आठ बजे वह पैदल घर लौट रहे थे। इस दौरान तेज कोहरा पड़ने लगा। इससे गांव के पास तिर्वा-इंदरगढ़ मार्ग पर किसी वाहन ने उन्हें टक्कर मार दी। इससे वह खून से लथपथ होकर गिर गए।
खेतों से लौट रहे ग्रामीणों ने उन्हें देखकर परिजनों को सूचना दी। परिजन उन्हें लेकर मेडिकल कॉलेज लेकर पहुंचे। यहां उपचार के दौरान उनकी मौत हो गई। सीओ शिव प्रताप सिंह ने बताया कि शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया।