{"_id":"62eac0e7cc322f751c0afd81","slug":"crime-accident-kannauj-kannauj-news-up-news-kannauj-news-knp711065083","type":"story","status":"publish","title_hn":"डिवाइडर से टकराकर पलटी कार, पूर्व सैनिक की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
डिवाइडर से टकराकर पलटी कार, पूर्व सैनिक की मौत
विज्ञापन
उपचार के लिए लाया गया प्रभात। संवाद
- फोटो : KANNAUJ
तिर्वा (कन्नौज)। लखनऊ-आगरा एक्सप्रेसवे पर तिर्वा कोतवाली क्षेत्र में फगुआ कट के पास कार अनियंत्रित होकर डिवाइडर से टकराकर पलट गई। हादसे में कार सवार पूर्व सैनिक की मौत हो गई। उनकी पत्नी, पुत्री और पुत्र समेत चार लोग घायल हो गए। सभी को मेडिकल कॉलेज तिर्वा से लखनऊ रेफर किया गया है।
इटावा के सैफई निवासी रमेश चंद्र यादव (51) पूर्व सैनिक थे। बुधवार को दोपहर बाद वे पत्नी निर्मला (45), पुत्री किरन (20), पुत्र तेजू (24) और तेजू के मैनपुरी के भोगांव निवासी दोस्त प्रभात (19) के साथ कार पर सैफई से लखनऊ जा रहे थे। किरन और प्रभात एमबीबीएस के विद्यार्थी हैं। लखनऊ-आगरा एक्सप्रेसवे पर तिर्वा कोतवाली क्षेत्र में फगुआ कट के पास कार अनियंत्रित होकर डिवाइडर से टकरा गई। घटना में कार सवार पांचों लोग घायल हो गए। आनन फानन ही सभी को मेडिकल कॉलेज तिर्वा लाया गया। यहां रमेश को मृत घोषित कर दिया गया।
रमेश को सपा नेता अखिलेश यादव का करीबी बताया जा रहा है। हादसे की सूचना पर पूर्व ब्लॉक प्रमुख नवाब सिंह यादव समेत कई नेता मेडिकल कॉलेज पहुंच गए। सभी घायलों को लखनऊ रेफर किया गया है।