{"_id":"62cdc6e5fe1eb83bf76d65dc","slug":"crime-accident-kannauj-kannauj-news-up-news-kannauj-news-knp707080014","type":"story","status":"publish","title_hn":"कन्नौज : डीसीएम में घुसी तेज रफ्तार बाइक, सास - बहू घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कन्नौज : डीसीएम में घुसी तेज रफ्तार बाइक, सास - बहू घायल
विज्ञापन
छिबरामऊ। रिश्तेदारी से घर लौट रहीं सास-बहू की बाइक डीसीएम में जा घुसी। हादसे बाइक चला रहा युवक बाल-बाल बच गया, जबकि दोनों महिलाएं घायल हो गईं। दोनों को सौ शैया अस्पताल से प्राथमिक उपचार के बाद राजकीय मेडिकल कॉलेज तिर्वा के लिए रेफर कर दिया है।
फर्रुखाबाद जनपद के थाना जहानगंज के ग्राम फरीदापुर निवासी आकाश (25) की सौरिख थाना क्षेत्र के ग्राम कायमपुर में ननिहाल है। सोमवार को उसके नाना का देहांत हो गया था। इस पर वह दादी राजबेटी (52) और चाची कमला देवी (35) लेकर कायमपुर गया था। मंगलवार को तीनों बाइक से घर जा रहे थे। सौरिख मार्ग पर बाबा की बगिया के सामने एक डीसीएम बैक हो रही थी। तेज रफ्तार बाइक डीसीएम में जा घुसी।
हादसे में आकाश तो बाल-बाल बच गया, लेकिन राजबेटी व कमला गंभीर रूप से घायल हो गईं। दोनों घायलों को सौ शैया अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां से उनको प्राथमिक उपचार के बाद गंभीर हालत में राजकीय मेडिकल कॉलेज तिर्वा के लिए रेफर कर दिया गया।