फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kannauj News ›   crime,accident,kannauj,kannauj news

अज्ञात बाइक की टक्कर से कांवड़िए की मौत

Tue, 26 Jul 2022 12:46 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Tue, 26 Jul 2022 12:46 AM IST
विज्ञापन
crime,accident,kannauj,kannauj news
मानीमऊ (कन्नौज)। कन्नौज-बिलग्राम मार्ग पर सदर कोतवाली क्षेत्र में बाइक की टक्कर से कांवड़िया गंभीर रूप से घायल हो गया। आनन फानन ही उसे जिला चिकित्सालय ले जाया गया, जहां डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया। सोमवार सुबह ही पोस्टमार्टम कराने के बाद शव परिजनों के हवाले कर दिया गया।
विज्ञापन

हरदोई के माधौगंज थाना क्षेत्र के गांव शाहपुर वासुदेव निवासी रामजी (15) एक प्राइवेट विद्यालय में कक्षा आठ का छात्र था। रविवार रात गांव के ही पवन कुमार और कुलदीप के साथ बाइक से कांवड़ लेकर कन्नौज के मेहंदी घाट आया था। पुल के पहले ही बाइक खड़ी कर तीनों कन्नौज मार्ग पर पैदल ही जा रहे थे। इसी दौरान तेज रफ्तार बाइक ने रामजी को टक्कर मार दी।
विज्ञापन

टक्कर लगने से रामजी सिर के बल सड़क पर गिर गया। आनन फानन ही स्थानीय लोगों ने पुलिस की मदद से उसे जिला अस्पताल पहुंचाया। जिला अस्पताल में रात लगभग 12 बजे उसे मृत घोषित कर दिया गया। हादसे का पता चलते ही परिजनों में कोहराम मच गया। कांवड़िये की मौत की जानकारी पर पुलिस और प्रशासन सतर्क हो गए।
विज्ञापन
विज्ञापन

डीएम की अनुमति से परिजनों के आने पर सोमवार सुबह ही शव का पोस्टमार्टम कराया गया। पुलिस ने शव परिजनों के हवाले कर दिया। रामजी तीन भाई-बहनों में सबसे छोटा था। एसपी कुंवर अनुपम सिंह ने बताया कि रामजी के साथ आए कुलदीप की तहरीर पर बाइक के पंजीकरण संख्या के आधार पर रिपोर्ट दर्ज की गई है।

सतर्क रही हरदोई पुलिस
कांवड़िये की मौत की जानकारी हरदोई पुलिस को दी गई। इस पर हरदोई के एसपी राजेश कुमार द्विवेदी ने माधौगंज थानाध्यक्ष सुब्रत तिवारी को निर्देश दिए कि शव को जिले की सीमा से ही रिसीव कर लें। हरकत में आई पुलिस सुबह से ही जिले की सीमा पर पहुंच गई। शव का अंतिम संस्कार दोपहर बाद मेहंदी घाट पर कर दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed