{"_id":"625f082d981ebc0e38453d6f","slug":"crime-accident-kannauj-kannauj-news-kannauj-news-knp6921521144","type":"story","status":"publish","title_hn":"तेज रफ्तार रोडवेज बस डंपर से टकराई, 16 घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
तेज रफ्तार रोडवेज बस डंपर से टकराई, 16 घायल
विज्ञापन
क्षतिग्रस्त कौशांबी डिपो बस ।संवाद
- फोटो : KANNAUJ
तालग्राम (कन्नौज)। दिल्ली से गोरखपुर जा रही कौशांबी डिपो की बस अनियंत्रित होकर आगे चल रहे डंपर में घुस गई। हादसे में चालक और परिचालक समेत 16 यात्री घायल हुए हैं। गंभीर रूप से तीन घायलों को मेडिकल कालेज तिर्वा में भर्ती कराया गया है।
बुलंदशहर थाना अहर्निश गांव मगदमा निवासी बस चालक दिनेश ( 45) दिल्ली से 13 सवारियों को लेकर गोरखपुर लेकर जा रहा था। चालक के साथ में शामली थाना बावनी गांव आदमपुर निवासी सहायक चालक प्रवीन (35) और बस्ती थाना सोनहा गांव माधुरी निवासी परिचालक राजीव चौधरी (32) थे। एक्सप्रेसवे पर थाना तालग्राम ढिपारा गांव के पास सोमवार रात करीब 11:30 बजे आगे जा रहे डंपर में बस घुस गई । अचानक हुए हादसे से बस में सो रहीं सवारियां झटका लगने से एक-दूसरे की सीट पर जा गिरीं, जिससे चीख पुकार मच गई। हादसे में चालक, सह चालक और परिचालक गंभीर रूप से घायल हो गए, 13 सवारियां चुटहिल हुईं। चालक डंपर समेत भाग गया।
सूचना पर सहायक सुरक्षा अधिकारी ओमप्रकाश सिंह, कृपाल सिंह, इफ्कान सेफ्टी टीम और डायल 112 पुलिस मौके पर पहुंची। गंभीर रूप से घायलों को एंबुलेंस से मेडिकल कॉलेज तिर्वा भेजा गया। मामूली चोटिल लोगों का मौके पर उपचार किया गया। क्रेन की मदद से बस को टोल प्लाजा पर खड़ा करा दिया गया है। सवारियों को दूसरी बस से भेजा गया।