फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kannauj News ›   crime,aadhar card,kannauj,kannauj news,up news

कन्नौज : आधार कार्ड के लिए रुपये लेते पकड़ा गया अनुदेशक

Sat, 30 Jul 2022 12:09 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sat, 30 Jul 2022 12:09 AM IST
विज्ञापन
crime,aadhar card,kannauj,kannauj news,up news
जलालाबाद (कन्नौज)। ब्लॉक संसाधन केंद्र पर परिषदीय स्कूलों के छात्र-छात्राओं के आधार कार्ड बनाने के नाम पर अभिभावकों से रुपये वसूले जा रहे हैं। शुक्रवार को महिला से सौ रुपये लेने का मामला पकड़ लिया गया। शिकायत बीईओ के पास पहुंची तो उन्होंने रुपये वापस कराए। साथ ही आरोपी के खिलाफ कार्रवाई का भी आश्वासन दिया।
विज्ञापन

शुक्रवार को डिगसरा निवासी कुसुमा अपनी बेटी पूनम, देवीपुरवा निवासी शकुंतला अपने बेटे संजोग व डिगसरा निवासी प्रीतम व अजेंद्र आधार कार्ड बनवाने के लिए बीआरसी पहुंचे। उन्होंने आरोप लगाया कि आधार कार्ड पंजीकरण करने वाला अनुदेशक प्रत्येक बच्चे से एक सौ रुपये ले रहा है। शिकायत के बाद बीईओ डॉ. अविनाश दीक्षित ने अनुदेशक को भी बुलाया और पूछताछ की।
विज्ञापन

पुष्टि होने पर अनुदेशक को जमकर फटकार लगाई। साथ ही पीड़ितों के रुपये भी वापस कराए। बीईओ का कहना है कि बीएसए को मामले की जानकारी दे दी गई है। आरोपी के खिलाफ कार्रवाई होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed