फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kannauj News ›   Cricket ground becomes battlefield in no-ball dispute

Kannauj News: नो-बाॅल के विवाद में क्रिकेट मैदान बना रणक्षेत्र

Sun, 07 Jun 2026 11:45 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sun, 07 Jun 2026 11:45 PM IST
विज्ञापन
Cricket ground becomes battlefield in no-ball dispute
गुरसहायगंज (कन्नौज)। क्रिकेट मैच के दौरान नो-बॉल दिए जाने को लेकर शुरू हुआ विवाद हिंसक झड़प में बदल गया। दोनों टीमों के बीच लाठी-डंडे चले। इसमें एक युवक गंभीर रूप से घायल हो गया जबकि कई अन्य लोगों को भी चोटें आई हैं। घटना के बाद मैदान पर अफरातफरी मच गई।
विज्ञापन


सदर क्षेत्र के ग्राम मतौली के पास रात्रिकालीन क्रिकेट टूर्नामेंट का आयोजन किया जा रहा था। शनिवार रात इस्माइलपुर और मतौली की टीमों के बीच मुकाबला चल रहा था। मैच के दौरान बल्लेबाजी कर रहे पकरा निवासी लखन ने गेंदबाज द्वारा फेंकी गई गेंद को नो-बॉल करार दिया। इस बात को लेकर दोनों टीमों के खिलाड़ियों के बीच कहासुनी शुरू हो गई।
विज्ञापन

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार विवाद बढ़ने पर दोनों पक्षों के समर्थक मैदान में पहुंच गए। मामला इतना बढ़ गया कि लोगों ने एक-दूसरे पर लाठी-डंडों से हमला कर दिया। मारपीट में लखन गंभीर रूप से घायल हो गया। इसके अलावा कई अन्य लोगों को भी चोटें आई हैं। घायल युवकों को उपचार के लिए अस्पताल भेजा गया। घटना के बाद टूर्नामेंट रोक दिया गया। सूचना मिलने पर पुलिस भी मौके पर पहुंची और मामले की जानकारी जुटाई। सदर कोतवाल जितेंद्र प्रताप सिंह ने बताया कि एक पक्ष द्वारा तहरीर दी गई है। मामले की जांच करवाई जा रही है। जांच के आधार पर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed