{"_id":"6439982abe96337f540b86f3","slug":"counting-places-changed-again-in-kannauj-chhibramau-kannauj-news-c-12-1-180125-2023-04-14","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kannauj News: लीड\n\nकन्नौज, छिबरामऊ में मतगणना स्थल फिर बदले","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kannauj News: लीड कन्नौज, छिबरामऊ में मतगणना स्थल फिर बदले
Fri, 14 Apr 2023 11:45 PM IST
कानपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कन्नौज
संवाद न्यूज एजेंसी, कन्नौज
Updated Fri, 14 Apr 2023 11:45 PM IST
विज्ञापन
कन्नौज। एक बार फिर से कन्नौज व छिबरामऊ में पार्टी रवानगी व मतगणना स्थल बदल दिए गए हैं। अब दोनों ही स्थानों पर डिग्री कॉलेज की बजाय कृषि मंडी समिति से ही पोलिंग पार्टियां रवाना होंगी। कहा जा रहा है कि 25 अप्रैल से छत्रपति शाहूजी महाराज विश्वविद्यालय कानपुर की परीक्षाएं शुरू हो रही हैं। इस वजह से बदलाव किया गया है।
डीएम शुभ्रांत सिंह ने शुक्रवार को शहर के जीटी रोड किनारे स्थित कृषि मंडी समिति परिसर का निरीक्षण किया। उन्होंने पोलिंग पार्टी रवानगी स्थल का जायजा लिया। साथ ही पोलिंग पार्टी वापस आने के बाद स्ट्रांग रूम, सुरक्षा व्यवस्था, बेरीकैडिंग पर चर्चा की। इसके अलावा मतगणना को लेकर टेबिलें लगाने पर भी विचार-विमर्श किया। सहायक जिला निर्वाचन अधिकारी बिनीत कटियार का कहना है कि कन्नौज में पहले पीएसएम पीजी कॉलेज और छिबरामऊ में नेहरू डिग्री कॉलेज से पोलिंग पार्टियां रवाना होनी थीं, लेकिन अब दोनों ही स्थानों पर कृषि मंडी समिति से ही मतदान कार्मिकों की पोलिंग पार्टियां रवाना होंगी। मतगणना भी वहीं होगी।
उन्होंने बताया कि डिग्री कॉलेजों में जगह कम होने और 25 अप्रैल से विश्वविद्यालय की परीक्षाएं शुरू होने की वजह से यह निर्णय लिया गया है। उन्होंने बताया कि 19 मई तक परीक्षाएं चलेंगी, जबकि इससे पहले 10 मई को पोलिंग पार्टियां रवाना होंगी। 11 को मतदान के बाद पोलिंग पार्टियां वापस भी मंडी समिति में उसी दिन आएंगी। मतगणना 13 मई को होगी। इस मौके पर एडीएम आशीष सिंह, एसडीएम पवन मीना व नायब तहसीलदार भूपेंद्र विक्रम सिंह आदि अधिकारी मौजूद रहे।