फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kannauj News ›   Counted the promises related to 21 subjects and sought support

Kannauj News: 21 विषय से जुड़े वादों को गिना मांगा समर्थन

Tue, 16 Apr 2024 02:54 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कन्नौज
संवाद न्यूज एजेंसी, कन्नौज Updated Tue, 16 Apr 2024 02:54 AM IST
विज्ञापन
Counted the promises related to 21 subjects and sought support
कन्नौज। लोकसभा चुनाव में ताल ठोकने उतरी भाजपा ने जो संकल्प पत्र जारी किया है, उसे यहां भी साझा किया गया। कानपुर से आए एमएलसी सलिल विश्नोई ने इसे मीडिया के सामने साझा किया। पांच पन्नों के संकल्प पत्र में 21 विषय से जुड़़े 90 वादों को सामने रखकर जनता से समर्थन मांगा।
विज्ञापन


सोमवार को सांसद के चुनाव कार्यालय में मीडिया से रूबरू एमएलसी सलील विश्नोई ने बताया कि पिछले 10 साल में भाजपा की केंद्र सरकार ने सभी वर्ग की भलाई के लिए काम किया है। किसी से भेदभाव नहीं किया है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी देश को आगे ले जाने के लिए मेहनत कर रहे हैं। तीसरी बार सरकार बनने पर देश तरक्की की नई छलांग लगाएगा।
विज्ञापन

उन्होंने संकल्प पत्र में छपे विषयों को सिलसिलेवार पढ़कर साझा किया। कहा कि इस संकल्प पत्र में जो बातें कही गई हैं, उससे 2047 तक भारत को विकसित बनाने का खाका तैयार होगा। इस दौरान जिलाध्यक्ष वीरसिंह भदौरिया, रामवीर कठेरिया, हरिबक्श सिंह, शरद मिश्र, अभिमन्यू ठाकुर, छोटू यादव, नितिश तिवारी, विक्की गुप्ता आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन


.............
स्वास्थ्य सेवाओं के सवालों दिए गोल-मोल जवाब
अपनी बात रखने के बाद एमएलसी मीडियाकर्मियों के सवाल से रूबरू हुए। जिले में बदहाल स्वास्थ्य सेवा के सवाल पर वह गोलमोल जवाब देते रहे। जिला अस्पताल में डॉक्टरों की कमी है वाले सवाल पर जवाब दिया कि पहले डॉक्टर कम समय देते थे, अब ज्यादा समय देते होंगे। इतिहास की नगरी होने के बावजूद पर्यटन के लिए कोई कदम नहीं उठाया गया, सड़क अच्छी बन गई है। अब पर्यटन पर भी ध्यान दिया जाएगा। इसी तरह के कई और सवाल आए तो बोले आप लिखकर दीजिए, इसे ऊपर तक पहुंचाया जाएगा। आखिरी में यह भी बोले कि 70 साल की समस्या है। 10 साल में खत्म नहीं होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed