{"_id":"58dea1764f1c1bb01063f033","slug":"counsel-on-strike","type":"story","status":"publish","title_hn":"हड़ताल पर वकील, वादकारी भटके ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हड़ताल पर वकील, वादकारी भटके
अमर उजाला, कन्नौज
Updated Sat, 01 Apr 2017 12:05 AM IST
विज्ञापन
कचहरी परिसर में प्रदर्शन कर नारेबाजी करते अधिवक्ता।
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बार काउंसिल के आह्वान पर शुक्रवार को बार एसोसिएशन के सभी अधिवक्ता न्यायिक कार्य से विरत रहे। ऐसे में कोर्ट में दूर-दूर से पहुंचने वालो वादकारियों को तमाम दिक्कतों का सामना करना पड़ा। कन्नौज बार एसोसिएशन अधिवक्ता संघ के अध्यक्ष विजय सारस्वत ने बताया कि बार काउंसिल आफ उत्तर प्रदेश के आह्वान पर वह और उनके सभी अधिवक्ता शुक्रवार को हाथ में काली पट्टी बांध कर विरोध प्रदर्शन करते हुए, न्यायिक कार्य से विरत रहे।
उन्होंने बताया कि इस मामले में उन्होंने जनपद न्यायधीश को एक दिन पहले ही पत्र लिखकर अवगत करा दिया था। बताया कि भारत सरकार द्वारा प्रस्तावित एडवोकेट्स एमंडेमेंट बिल 2017 विरोध किया। उन्होंने बताया कि निर्देशानुसार जल्द ही अधिवक्ता इस बिल के विरोध में सांसद डिंपल यादव को इस बारे में अपना ज्ञापन देंगे और इस बिल को समाप्त करवाने की मांग करेंगे। इस मौके पर महासचिव ऋषभ कुमार गोयल, पूर्व अध्यक्ष रामेंद्र त्रिवेदी, श्वेतांक तिवारी आदि मौजूद रहे।