फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kannauj News ›   Councilor's sons beat up young man for intervening in a fight

Kannauj News: झगड़े में बीच बचाव करने पर सभासद पुत्रों ने युवक को पीटा

Mon, 30 Dec 2024 11:00 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Mon, 30 Dec 2024 11:00 PM IST
विज्ञापन
Councilor's sons beat up young man for intervening in a fight
छिबरामऊ (कन्नौज)। मोहल्ला बिरतिया में बाइक में टक्कर लगने के चलते हुए विवाद में बीच बचाव करने पर सभासद पुत्रों ने एक युवक की पिटाई कर दी। मामले में सभासद पक्ष से छेड़छाड़ व दो लोगों ने मारपीट व जान से मारने की तहरीर पुलिस को दी है। पुलिस ने घायल युवक की तहरीर पर रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन


नगर के मोहल्ला बिरतिया निवासी अयान पुत्र नसीम ने बताया कि सोमवार की सुबह पड़ोस में नसरत पुत्र फकरुद्दीन व सभासद वकील के पुत्र अनस व अन्य युवकों के बीच विवाद हो रहा था। उसने बीच बचाव का प्रयास किया। इसी बात से नाराज होकर अनस, राशिद, हीरो व एक अज्ञात व्यक्ति ने उसके साथ गाली-गलौज करते हुए मारपीट कर दी। मारपीट में उसके गंभीर चोटें आईं।
विज्ञापन

वहीं, दूसरे पक्ष से नुसरत ने बताया कि वह दरवाजे पर खड़ी थी, उसी समय अनस ने उसकी बाइक में टक्कर मार दी। शिकायत पर इन चारों युवकों ने उसके साथ गाली-गलौज करते हुए मारपीट कर दी। मोहल्ले के लोगों के आ जाने पर यह सभी जान से मारने की धमकी देते हुए भाग गए। वहीं, तीसरे पक्ष से कांशीराम काॅलोनी निवासी एक महिला ने पुलिस से शिकायत की कि वह अपने बच्चों को स्कूल छोड़ने जा रही थी। उसी समय रास्ते में नारिस व अयान ने उसके साथ छेड़छाड़ का प्रयास किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस संबंध में कोतवाल अजय अवस्थी ने बताया कि महिला ने विपक्षियों पर दबाव बनाने के लिए तहरीर दी है। छेड़छाड़ जैसी कोई घटना नहीं हुई। साक्ष्यों एवं जांच रिपोर्ट के आधार पर घायल अयान की तहरीर पर रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed