फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kannauj News ›   Could not let go of more rate tender

अधिक रेट के चलते नहीं हो सके टेंडर

Sat, 23 Jul 2016 12:57 AM IST
अमर उजाला/कन्नौज
अमर उजाला/कन्नौज Updated Sat, 23 Jul 2016 12:57 AM IST
विज्ञापन
Could not let go of more rate tender
कस्तूरबा गांधी विद्यालय की वार्डेन की बैठक लेते सीडीओ उदयराज यादव - फोटो : अमर उजाला
कन्नौज। जिले में संचालित पांच कस्तूरबा गांधी आवासीय विद्यालयों में राशन सामग्री आपूर्ति के डाले गए टेंडर अधिक रेट के चलते नहीं हो सके हैं। सीडीओ ने कहा कि जब तक किसी एक को आपूर्ति का काम नहीं मिल जाता तब तक अस्थाई व्यवस्था के तौर पर शिक्षा विभाग के अधिकारियों को ब्रांडेड आपूर्ति देने के निर्देश दिए। वार्डेन ने विद्यालय की अन्य समस्याओं को भी रखा।
विज्ञापन


विदित हो कि संचालित पांच कस्तूरबा गांधी विद्यालय में आपूर्ति के टेंडर सीडीओ कार्यालय में खुलने थे, लेकिन अधिक रेट होने के चलते कोई नतीजा नहीं निकल सका। विभाग इस मसले पर विचार-विमर्श के बाद आगे की रणनीति तय करेगा। मित्रसेनपुर की वार्डेन रश्मि मिश्रा ने कहा कि विद्यालय में कई छात्राओं के बरसाती कीड़ों के काट लेने से फफोले पड़ गए हैं।
विज्ञापन

सीडीओ उदयराज यादव ने कहा कि मलेरिया अधिकारी से वार्ता कर दवा का छिड़काव कराया जाए।

समस्त कस्तूरबा गांधी विद्यालय की वार्डेन अपने स्तर से एक सफाई कर्मी को रखे, जो कि नियमित रूप से सफाई करे। भुगतान के लिए बाउचर विभाग को भेजे। उन्होंने निर्देश दिया कि कक्षा आठ पास करने वाली छात्राओं की जानकारी रखी जाए कि वह आगे की पढ़ाई कर रही हैं अथवा उन्होंने छोड़ दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन


यदि आगे की पढ़ाई नहीं कर रही हैं तो उनको मोटिवेट करें। समस्त छात्राओं के आधार कार्ड बनवाए जाए और उनके प्रवेशांक को आधार नंबर से जोड़ दिया जाए। इस मौके पर वार्डेन मनीषा सिंह, सीमा त्रिवेदी, रागिनी गौतम, डबल एओ महेंद्र श्रीवास्तव, जिला समन्वयक राजेश वर्मा सहित अन्य मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed